वेब सीरीज

'मन्नत आओ, दारू पीते हैं' जब शाहरुख ने मनोज को किया था इनवाइट, इस वजह से छोड़ने वाले थे 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 4, 2026, 03:24 PM IST

Manoj Pahwa on Shah Rukh Khan And Aryan Khan: आर्यन खान (Aryan Khan) की डायरेक्ट की गई वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Ba***ds of Bollywood) में धमाल मचाने वाले मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) का अभी हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान मनोज पाहवा ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

Image

Image Source: Bads of bollywood Series

Manoj Pahwa on Shah Rukh Khan And Aryan Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की डायरेक्ट की गई वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Ba***ds of Bollywood) को लोगों का खूब प्यार मिला था। इस सीरीज के हर एक किरदार ने लोगों को दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। इस सीरीज में कई नए स्टार्स के साथ-साथ पुराने सितारे भी नजर आए थे। लेकिन सीरीज सबसे ज्यादा मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) का रोल काफी चर्चा में रहा था। लेकिन मनोज पाहवा ने पहले इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था। इसकी वजह मनोज पाहवा ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में बताई है।

Manoj Pahwa on Shah Rukh Khan And Aryan Khan (2)

Image Source: Bads of bollywood Series

मनोज पाहवा ने इस वजह से रिएक्ट किया था रोल

मनोज पाहवा वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक्टर का एक इंटरव्यू है जिसमें उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। Mashable India को दिए इंटरव्यू में मनोज पाहवा ने कहा, 'आर्यन ने मुझे ऐसी चीजें करवाईं जो मैंने पहले कभी नहीं की थीं। उस रोल के लिए मैंने कोई ऑडिशन नहीं दिया। उसने मुझे बस फोन किया और कहा कि वो चाहता है कि मैं ये रोल करूं। मैंने पहले मना कर दिया था। मैंने स्क्रिप्ट मांगी थी, लेकिन मेरे मैनेजर ने बताया कि शो की स्क्रिप्ट किसी को भी नहीं दी जा रही है। इससे मुझे थोड़ा बुरा लगा। मैं दिल्ली का हूं, तो मैंने सोचा, ‘अच्छा, मैं भी नहीं करूंगा। होगा अपना घर का, हम भी कम नहीं हैं।’ मैंने शाहरुख के साथ कुछ फिल्में की थीं, लेकिन हमारा कोई खास निजी रिश्ता नहीं था।'

Manoj Pahwa on Shah Rukh Khan And Aryan Khan (1)

Image Source: Bads of bollywood Series

बाद में मिली थी स्क्रिप्ट

मनोज पाहवा ने बताया, 'एक हफ्ते बाद मेरे मैनेजर ने फोन किया और कहा कि उन्होंने चार अलग-अलग स्क्रिप्ट भेज दी हैं। मैंने उन्हें पढ़ा और मुझे पसंद आई। जब आखिरकार मैं टीम से मिला, तो उन्होंने कहा, ‘प्लीज किसी को मत बताना कि हमने आपको स्क्रिप्ट दी है, क्योंकि हमने किसी दूसरे एक्टर को नहीं दी। सिर्फ इसलिए दी क्योंकि आपने रोल ठुकरा दिया था। जब उन्होंने आखिरकार मुझे मनाया, तो उन्होंने मुझे ऐसी चीजें करवाईं जो आज भी दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन पा रही हैं।’

Manoj Pahwa on Shah Rukh Khan And Aryan Khan

Image Source: Bads of bollywood Series

शाहरुख खान ने किया था इनवाइट

मनोज पाहवा ने बताया कि 'कभी-कभी मैं सीन्स पर आपत्ति जताता था, लेकिन वो कहते, ‘अच्छा लगेगा, सर!’ उन्होंने मुझे इतनी गालियां दिलवाईं मैं इससे सहज नहीं था। आर्यन ने मुझसे कहा, ‘सर, आपके मुंह से गाली अच्छी लगती है।’ एक्टर के तौर पर मैं सिर्फ सुझाव दे सकता हूं। आखिरी फैसला हमेशा डायरेक्टर का ही होता है। मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने शो को जिस तरह बनाया, वो शानदार निकला और बेहद पॉपुलर हो गया। उन्होंने हमें पूरी पेमेंट की और बहुत सम्मान के साथ व्यवहार किया।' उन्होंने शाहरुख के इनवाइट को भी याद किया और कहा, 'शाहरुख सर सेट पर अक्सर कहते, ‘मन्नत आओ, दारू पीते हैं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article