Avengers Doomsday: मार्वल स्टूडियोज की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' (Avengers Doomsday) रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है। फैन्स के अंदर फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उम्मीद की जा रही थी कि रिलीज से पहले 'एवेंजर्स डूम्सडे' की बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब्स जैसे अवॉर्ड शोज में स्क्रीनिंग होस्ट की जा रही है। इन खबरों पर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मार्वल स्टूडियोज ने अपनी इस मूवी को कई बड़े अवॉर्ड्स में होने वाली स्क्रीनिंग से दूर रखने का फैसला किया है।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: OM Box Office Day 4: सुस्त पड़ी धनुष-ममूटी की फिल्म, सोमवार को दर्ज कराई 64% की गिरावट)
बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब्स में क्यों नहीं दिखाई जाएगी एवेंजर्स डूम्सडे?
वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक मार्वल स्टूडियोज ने अपनी आने वाली फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' को क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स, बाफ्टा अवॉर्ड्स और गोल्डन ग्लोब्स जैसे अवॉर्ड्स शोज में होने वाली स्क्रीनिंग में शामिल ना करने का फैसला किया है। मेकर्स नहीं चाहते हैं कि फिल्म की कहानी और इसके सीक्रेट्स रिलीज से पहले ही बाहर आएं। मार्वल इस बार फिल्म के सरप्राइज एलिमेंट्स को सीक्रेट रखना चाहता है। वो नहीं चाहते कि दर्शकों को किसी भी तरह का फिल्म से जुड़ा कोई स्पॉइलर मिले। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का लॉस एंजिल्स में प्रीमियर 14 दिसंबर 2026 को होगा जबकि इसकी वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज 18 दिसंबर 2026 को तय की गई है।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: दुनिया भर में बजा रणबीर-यश की 'रामायण' का डंका, इतने करोड़ के पार हुआ कलेक्शन)
'एवेंजर्स डूम्सडे' इससे पहले 'स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकन्स' और 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' जैसी फिल्मों ने भी इसी तरह की रणनीति अपनाई थी। दिलचस्प बात यह भी है कि दिसंबर में रिलीज होने के बावजूद इन फिल्मों को ऑस्कर्स में नॉमिनेशन मिले थे। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या मार्वल स्टूडियोज की यह भी ऑस्कर्स के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना पाती है नहीं।
भारत में 'एवेंजर्स डूम्सडे' को 17 दिसंबर के दिन रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबॉन मॉस-बैचराच, वायट रसेल, चैनिंग टेटम, सिमु लियू, इयान मैककेलेन, हेले एटवेल, टॉम हिडलेस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबेस्टियन स्टेन और डेविड हार्बर सहित कई बड़े-बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की भी वापसी हो रही है।
