टीवी मसाला

'कुछ भी हो जाए..', Avinash Mishra के माफी वाले वीडियो पर भड़कीं Ex गर्लफ्रेंड Kaveri Priyam? दिखाया असली चेहरा

Kaveri Priyam Cryptic Post: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा के माफी वाले वीडियो के बीच कावेरी प्रियम का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। दावा है कि इस पोस्ट के जरिए कावेरी ने अविनाश को लताड़ लगाई है।

Image

avinash mishra-eisha singh-kaveri priyam (photo credit- instagram)

Kaveri Priyam Cryptic Post: एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह के ब्रेकअप ने टीवी इंडस्ट्री में हल्ला मचा दिया है। इस मामले में हर कोई अपनी राय दे रहा है। अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को चीट किया है और इस बात को एक्टर ने कबूल भी ली है। अविनाश ने एक वीडियो शेयर कर ईशा से माफी मांगी है और उन्होंने साफ कहा है कि उनके और ईशा के ब्रेकअप की असली वजह वह खुद हैं। एक्टर ने इस मामले को यहीं खत्म करने के लिए भी कहा, लेकिन अब इस विवाद के बीच एक्ट्रेस कावेरी प्रियम (Kaveri Priyam) का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। बता दें कि कावेरी और अविनाश के डेटिंग की खबरें थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'ज्यादा पसंद आने लगी', Kanika Mann के प्यार में पड़े Gullu, कन्फेस कर डालीं फीलिंग्स

    कावेरी प्रियम ने अविनाश मिश्रा को लगाई लताड़?

    अविनाश मिश्रा का माफी वाला वीडियो सामने आने के बाद कावेरी प्रियम का भी एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है। कावेरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लगाई है, जिसमें एक्ट्रेस ने किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन फैंस का मानना है कि अपनी स्टोरी के जरिए कावेरी ने अविनाश को ही खरी खोटी सुनाई है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'कुछ एक्टर्स कैमरे से ज्यादा अच्छी एक्टिंग रियल लाइफ में कर लेते हैं। कुछ भी हो जाए नहीं सुधरेंगे।' कावेरी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल के चक्कर में Scout OP और Yung DSA में फिर छिड़ी जंग, चिल्ला पड़ीं आम्रपाली दुबे; खोया आपा
      kaveri priyam on avinash mishra

      kaveri priyam on avinash mishra (photo credit- instagram)

      कावेरी और अविनाश का रिश्ता

      कावेरी प्रियम और अविनाश मिश्रा में सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में साथ काम किया था। इस शो में अविनाश ने 'कुणाल राजवंश' और कावेरी ने उनकी पत्नी 'कुहू' का किरदार निभाया था। दावा किया जाता है कि शो की शूटिंग के दौरान ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। कावेरी और अविनाश ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन दावा ये भी किया जाता है कि अविनाश ने कावेरी को भी चीट किया था, जिस वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

      अविनाश मिश्रा ने मानी गलती

      बता दें कि अविनाश मिश्रा ने अपने वीडियो में ईशा सिंह से सरेआम माफी मांगी है। उन्होंने ये भी कहा है कि उन्होंने क्लब में बेवफा गाना गलती से बजा दिया था। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए थे। अविनाश ने ईशा से ब्रेकअप की सारी जिम्मेदारी ली है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article