OM Operation Mole Box Office Day 4: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की फिल्म 'ओम ऑपरेशन मोल' (OM: Operation Mole) ने ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त कमाई की। अब इस मूवी की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही धनुष के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज कराई थी, जिसे देखने के बाद निर्माताओं की उम्मीद भी बढ़ गई थी। हालांकि शुरुआती वीकेंड में अच्छी कमाई करने के बावजूद सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5: फुलेरा में चलेगी बनराकस की हुकूमत, अभिषेक-रिंकी की होगी शादी, जानिए क्या होगा खास)
चौथे दिन धड़ाम से गिरी 'ओम' की कमाई
सैकनिल्क ने धनुष और ममूटी स्टारर फिल्म 'ओम ऑपरेशन मोल' के चौथे दिन यानी सोमवार के अनुमानित आंकड़े साझा किये हैं। पहले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में करीब 64 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। भारत में इस मूवी ने केवल 5.71 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस आंकड़े को देखने के बाद मेकर्स की चिंता भी बढ़ने लगी है। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन 55.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस मूवी ने सोमवार को 21.9 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: दुनिया भर में बजा रणबीर-यश की 'रामायण' का डंका, इतने करोड़ के पार हुआ कलेक्शन)
राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने शुरुआती तीन दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। पहले दिन इस मूवी 18.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड बिजनेस की बात करें तो 'ओम' ने ओपनिंग वीकेंड में 101.7 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े थे। धनुष और ममूटी के अलावा इस मूवी में साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस समय सिनेमाघरों में पहले से ही 'रामायण' का जलवा बरकरार है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में 'रामायण' के सामने 'ओम' की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है।
