टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'ज्यादा पसंद आने लगी', Kanika Mann के प्यार में पड़े Gullu, कन्फेस कर डालीं फीलिंग्स

Bigg Boss 20 Gullu Confess His Feeling To Kanika Mann: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कनिका मान और गुल्लू की दोस्ती काफी पसंद की जा रही है, लेकिन अब गुल्लू ने कनिका को अपनी फीलिंग बताई है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Gullu Confess His Feeling To Kanika Mann: रियलिटी शो बिग बॉस के घर में रिश्ते बनना काफी आम बात है। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कनिका मान (Kanika Mann) और गुल्लू का रिश्ता काफी चर्चा में है। दोनों की दोस्ती को हर किसी ने पसंद किया। सलमान खान ने कई बार कनिका और गुल्लू की सच्ची दोस्ती की तारीफ की है। शो के शुरुआती दिनों में ये बात उठी थी कि गुल्लू को कनिका काफी पसंद है, लेकिन कनिका ने पहले दिन ही इन चर्चा को बंद करवा दिया था, जिसके बाद से ही दोनों दोस्त हैं, लेकिन एक बार फिर गुल्लू ने कनिका के सामने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल के चक्कर में Scout OP और Yung DSA में फिर छिड़ी जंग, चिल्ला पड़ीं आम्रपाली दुबे; खोया आपा

    गुल्लू ने कनिका मान के सामने कन्फेस की फीलिंग

    बिग बॉस 20 में कनिका मान, गुल्लू और लव गिल अपने कोने वाले सोफे पर बैठे रहते हैं और वहां से ही तीनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुल्लू साफ बोल रहे हैं कि उन्हें कनिका मान पसंद है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गुल्लू बोलते हैं, 'यार मैंने आई लव यू नहीं बोला। आई लाइक यू बोला है मैंने। इसे गलत नहीं लगे बस।' इस पर लव कहती हैं, 'इसका तो कोई स्टैंड ही नहीं है।' इस पर कनिका कहती हैं, 'ऐसे तो गुल्लू तू भी मुझे पसंद है।' गुल्लू कहते हैं, 'पसंद है लेकिन अब ज्यादा आने लगी है। पसंद बदलने लगी है। तू समझ रही है ना लव। मेरी ही गलती है कि मैंने ड्रेगन को ही पसंद कर लिया है।' कनिका मान, लव गिल और गुल्लू की बातों को मजाक समझती हैं, लेकिन गुल्लू साफ कहते हैं, 'मैं सीरियस हूं।' ऐसे में कनिका वहां से उठकर ही चली जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बहुत हो गया', Eisha Singh के फैंस ने Avinash Mishra की बहन संग की गाली-गलौज? नेहा ने कानूनी एक्शन की दी धमकी

      गुल्लू और कनिका मान का पास्ट

      बता दें कि कनिका मान और गुल्लू शो में अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात कर चुके हैं। गुल्लू बता चुके हैं कि वह पहले से शादीशुदा है, लेकिन उन्होंने पत्नी से चंद महीने बाद ही तलाक ले लिया था। गुल्लू ने ये बाद काजी तौकीर को बताई थी। दूसरी तरफ कनिका मान ने खुलासा किया था कि अपने कॉलेज के दिनों में वह एक बेहद टॉक्सिक और हिंसक रिलेशनशिप में रही थी, जिसमें उन्होंने शारीरिक हिंसा, धमकियों और डर के माहौल का सामना करना पड़ा था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article