Shubhangi Atre Reject Lock Upp 2: एकता कपूर अपना रियलिटी शो लॉकअप 2 लाने के लिए तैयार हैं। 27 जून को इस शो का नेटफ्लिक्स पर प्रिमियर होने वाला है, जिसमें एक साथ कई सारे कलाकार धमाका करने वाले हैं। अब तक लॉकअप 2 (Lock Upp 2) के कई कंफर्म कंटेस्टेंट्स का ऐलान हो गया है, तो कुछ का अब भी बाकी है। इस बीच, उन सेलेब्स के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिन्होंने लॉकअप को रिजेक्ट किया है। इस लिस्ट में शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) का नाम जुड़ गया है। शुभांगी ने टेलीटॉक इंडिया से खास बातचीत की जिसमें एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया गया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में हुई Dheeraj Dhoopar की धाकड़ एंट्री, फराह-रितेश के शो में दिखाएंगे दम)
शुभांगी अत्रे ने ठुकराया लॉकअप 2
शुभांगी अत्रे से इस खास बातचीत में पूछा गया कि क्या वह फराह खान और रितेश देशमुख के शो में नजर आने वाली हैं? तो इस पर उन्होंने साफ मना कर दिया और बताया कि वह ऐसे शोज के लिए नहीं बनीं। शुभांगी ने कहा, 'नहीं, माफ कीजिए, मैं ऐसे शो के लिए नहीं बनी हूं। मुझे लड़ाई-झगड़े और बहस-बाजी पसंद नहीं है। मैं उनका सम्मान करती हूं और उन्हें देखना पसंद करती हूं, लेकिन मैं उनका हिस्सा नहीं बन सकती। मेरे मैनेजर के पास एक कॉल आया था, लेकिन मैंने सीधे बात नहीं की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alliance का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिजील, मेकर्स ने 8 जोड़ियों का किया ऐलान; कितने दिन चलेगा शो?)
