वेब सीरीज

Lock UPP 2: श्रेया कालरा की जीत पर इस TV स्टार ने उड़ाई खिल्ली, तंज कसते हुए बोले- बदतमीज और क्रिंज बनो...

This TV Star Dig On Shreya Kalra Winning Lock UPP 2: 'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा ने जीत दर्ज की है। वहीं राजीव अदातिया ने पोस्ट शेयर कर श्रेया कालरा की जीत पर तंज कसा है।

Image

Lock UPP 2: श्रेया कालरा की जीत पर इस TV स्टार ने कसा तंज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

This TV Star Dig On Shreya Kalra Winning Lock UPP 2: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। नेटफ्लिक्स पर आए 'लॉकअप: सच या सजा' का बीते दिन फिनाले आयोजित हुआ। इस फिनाले में श्रेया कालरा ने जीत दर्ज की। उन्होंने शिवांगी जोशी, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे और राम कपूर को करारी मात दी। श्रेया कालरा को 'लॉकअप: सच या सजा' जीतने पर दर्शकों से खूब सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। लेकिन उनकी जीत पर टीवी के पॉपुलर स्टार राजीव अदातिया ने तंज कसा है। राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) ने श्रेया कालरा (Shreya Kalra) की जीत पर खिल्ली उड़ाई। साथ ही ये तक कहा कि आजकल रियलिटी शोज जीतने के लिए बदतमीज और क्रिंज बनना होता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: बैर मिटाकर पार्टी में साथ नाचीं श्रेया कालरा-शिवांगी जोशी, वीडियो देख कुशाल टंडन ने किया कमेंट

    'लॉकअप: सच या सजा' (Lock UPP: Sach Ya Sazaa) में श्रेया कालरा की जीत पर राजीव अदातिया ने कई ट्वीट किये। अपने एक ट्वीट में उन्होंने श्रेया कालरा पर तंज कसते हुए लिखा, "तो आखिरकार जितना आप बेज्जती करोगे, गालियां दोगे, उम्र का मजाक बनाओगे, क्रिंज बनोगे और बदतमीज बनोगे...जाहिर तौर पर इन दिनों टीवी रियलिटी शोज जीतने के लिए यही सब चाहिए होता है। 'लॉकअप 2', इससे ज्यादा और क्या ही साफ हो सकता है।" राजीव अदातिया यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में जूरी की वोटिंग पर खिल्ली उड़ाई। राजीव अदातिया ने लिखा, "भाई 25 लोगों ने विजेता बना दिया। मेरी क्लास में इससे ज्यादा लोग थे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: इन 5 मास्टर स्ट्रोक से Shreya Kalra बनीं शो की विनर, TV क्वीन Shivangi Joshi को दी करारी मात

      Lock UPP 2 में श्रेया कालरा ने दर्ज की जीत

      Lock UPP 2 में श्रेया कालरा ने दर्ज की जीत

      बता दें कि 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) को लेकर राजीव अदातिया को कई बार ट्वीट करते देखा गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये भी बताया था कि वह शिवांगी जोशी को सपोर्ट कर रहे हैं और एक्ट्रेस को 'लॉकअप 2' जीतते हुए देखना चाहते हैं। वहीं श्रेया कालरा की बात करें तो 'लॉकअप 2' में जीत दर्ज करने पर उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ ईनाम में 1 करोड़ रुपये भी मिले हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article