वेब सीरीज

Lock UPP 2 से बाहर आते ही Shilpa Shinde ने फिर कसा शिवांगी जोशी पर तंज, बोलीं- इसने इतने गंदे तरीके से...

Lock UPP 2 Shilpa Shinde Slams Shivangi Joshi: 'लॉकअप 2' के बाद शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर से शिवांगी जोशी पर तंज कसा है। एक्ट्रेस ने बताया कि शिवांगी ने उन्हें गलत दिखाने की कोशिश की।

Image

Shilpa Shinde ने शिवांगी जोशी पर फिर कसा तंज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Shilpa Shinde Slams Shivangi Joshi: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में रहकर शिल्पा शिंदे ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। शिल्पा शिंदे का बेबाक अंदाज 'लॉकअप 2' में खूब लाइमलाइट में रहा। शो में रहते हुए शिल्पा शिंदे की शिवांगी जोशी से कई बार लड़ाइयां भी हुईं। शिल्पा शिंदे को श्रेया कालरा के साथ मिलकर शिवांगी जोशी की मिमिक्री करते देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस की वर्जिनिटी पर भी कमेंट किया था। इस मामले के लिए शिल्पा शिंदे खूब निशाने पर भी रहीं। वहीं अब शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने इस मामले पर रिएक्शन दिया है। उनका दावा है कि उन्होंने शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की वर्जिनिटी पर चर्चा नहीं की है। शिल्पा शिंदे ने बताया कि शिवांगी जोशी ने उन्हें सबके सामने गलत दिखाने की कोशिश की थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar के बर्थडे पर Shoaib Ibrahim ने बनाया केक, पोस्ट में लुटाया प्यार; बोले- तुमने मुझे सिखाया कि...

    शिवांगी जोशी पर शिल्पा शिंदे ने कसा तंज

    शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने मीडिया इंटरेक्शन के दौरान शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को लेकर कहा, "हमने ये चीज इसलिए बोली थी क्योंकि हम लोगों को बोला गया था कि मेरे मां-बाप ने मुझे नहीं सिखाया कि कैमरे के सामने सेक्स, पार्टी और ब्रा की बात करना। इसने इतना गंदे तरीके से हम लोगों को दिखाया था कि आप बहुत सति-सावित्री हो और आप बहुत गंदे कैरेक्टर की हो। आपका कैरेक्टर बहुत गंदा है। उस वक्त मैंने कहा था कि आप जो अपने आपको दिखा रही हो तो क्या आप बहुत सति-सावित्री हो? और मैं उसकी वर्जिनिटी या कोई उसपर बात नहीं की थी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: Shreya Kalra से हारने के बाद Shivangi Joshi बदलेंगी अपना नाम? खुद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

      शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने कहा कि उन्होंने बस ये उदाहरण दिया कि शिवांगी जोशी असल जिंदगी में कैसी हैं। शिल्पा शिंदे ने कहा, "मैंने बिल्कुल भी गलत नहीं बोला था। उसने जो हमें बोला था, वो ज्यादातर एडिट हुआ था।" बता दें कि शिल्पा शिंदे ने ये भी कहा कि वह आगे चलकर कभी भी शिवांगी जोशी के साथ काम नहीं करेंगी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article