साउथ मूवीज

Rishab Shetty की 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में हुई Bhumi Pednekkar की एंट्री, निभाएंगी ये किरदार

Bhumi Pednekkar Joins The Pride Of Bharat Chhatrapati Shivaji Maharaj: साउथ सुपरस्टार और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में भूमि पेडनेकर को बेलवाड़ी मल्लम्मा के रोल में देखा जाएगा।

Image

भूमि पेडनेकर ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज में हुईं शामिल

Bhumi Pednekkar Joins The Pride Of Bharat Chhatrapati Shivaji Maharaj: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के हाथ साउथ सुपरस्टार और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' (The Pride Of Bharat Chhatrapati Shivaji Maharaj) लग गई है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर को अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में भूमि कर्नाटक की वीर योद्धा रानी बेलवाड़ी मल्लम्मा का रोल अदा करेंगी। इस मूवी में ऋषभ शेट्टी को छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में जाएगा। यह फिल्म मिलने पर भूमि ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि वे इस फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: प्रभास की 'Spirit' पर आया बड़ा अपडेट, Katrina Kaif की कास्टिंग की खबर निकली फर्जी)

'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' का हिस्सा बनने पर भूमि पेडनेकर ने कहा, 'मैं महान मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। कर्नाटक की बहादुर रानी बेलवाड़ी मल्लम्मा का रोल निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं 'कांतारा' की बड़ी फैन हूं और ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस को मैंने काफी पसंद किया था। जब संदीप ने मुझे फिल्म के बारे में बताया तो मैंने बिना सोचे-समझे तुरंत हां कह दी। यह मेरे लिए बिल्कुल नया और अलग किस्म का रोल है। मैं फिल्म के मेकर्स की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इस नई भूमिका के फाइनल किया।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Junior NTR को लगी चोट, फैंस की उड़ गई नींद)

The Pride of Bharat Chhatrapati Shivaji Maharaj

The Pride of Bharat Chhatrapati Shivaji Maharaj

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' को संदीप सिंह डायरेक्ट करने के साथ-साथ प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेरॉय को अहम रोल में देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म को मेकर्स दो पार्ट्स में पेश करेंगे। इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article