Lock Upp 2 Winner Name: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) अपने आखिरी मोड पर आ गया है। शो का फिनाले होने वाला है और चंद घंटे में विनर का नाम भी मिल जाएगा। शो में कई कंटेस्टेंट्स हैं, लेकिन असली टक्कर श्रेया कालरा (Shreya Kalra) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के बीच देखने के लिए मिल रही है। दावा है कि इन दोनों में से ही कोई एक कंटेस्टेंट इस शो का विनर बनेगा। ऐसे में फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के सपोर्ट में खड़े हैं। इस बीच, एकता कपूर (Shivangi Joshi) ने भी विनर के नाम पर एक कमेंट कर दिया है, जिससे मानना जा रहा है कि एकता कपूर ने विनर का नाम ही बता दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'TRP के लिए नीचे गिर...', एकता कपूर के Lock Upp 2 पर फूटा Saurabh Jain का गुस्सा? रियलिटी शोज पर निकाली भड़ास)
एकता कपूर ने विनर का दिया हिंट
हाल ही में एकता कपूर एक अवॉर्ड शो में पहुंचीं। इस मौके पर एकता कपूर के साथ विशाल सिंह भी दिखे। एकता ने विशाल के साथ रेड कारपेट पर जमकर पोज दिए। इसी दौरान पैपराजी में से किसी एक ने लॉकअप 2 को लेकर सवाल कर दिया। एक पैपराजी ने एकता कपूर के सामने बोल दिया कि शो की विनर श्रेया बन रही है ना? एकता कपूर ने पैपराजी की इस बात पर शिवांगी का नाम ले लिया। एकता कपूर ने कहा कि अगर शिवांगी जोशी विनर बन जाती है तो क्या कोई दिक्कत होगी? एकता कपूर की इस बात को सुनते ही पैपराजी चिल्लाने लगते हैं। इसके बाद एकता कपूर से पूछा जाता है कि वह किसे विनर बना रही हैं? तब एकता कपूर कहती हैं, 'मैं किसी को विनर नहीं बना रही। मेरे हाथ में कुछ नहीं है।' एकता कपूर का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। अब फैंस का मानना है कि मेकर्स शिवांगी जोशी को ही विनर बनाने वाले हैं। एकता का बयान सुनकर शिवांगी जोशी के फैंस काफी खुश हो रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: Shivangi Joshi की हरकते देख खौला इन 3 एक्टर्स का खून, ड्रामा क्वीन का टैग देते हुए किया एक्सपोज)
ekta kapoor (photo credit- instagram)
