टीवी मसाला

'TRP के लिए नीचे गिर...', एकता कपूर के Lock Upp 2 पर फूटा Saurabh Jain का गुस्सा? रियलिटी शोज पर निकाली भड़ास

Saurabh Jain On Reality Shows: टीवी एक्टर सौरभ जैन ने रियलिटी शोज को रियलिटी चैक दिया है। सौरभ ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, जिसमें रियलिटी शोज को भर-भरकर सुनाया है।

Image

saurabh jain (photo credit- instagram)

Saurabh Jain On Reality Shows: टीवी इंडस्ट्री में आज के समय में सास और बहू का ड्रामा लोग कम ही पसंद करते हैं। अब हर किसी को रियलिटी शोज का इंतजार रहता है। ओटीटी पर भी अब कई तरह के रियलिटी शोज आते हैं, जिसमें टीवी स्टार्स के साथ साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स धमाल मचा रहे हैं, लेकिन रियलिटी शोज अपनी मर्दाया को लेकर हमेशा निशाने पर रहते हैं। हाल ही में, महाभारत फेम टीवी एक्टर सौरभ जैन (Saurabh Jain) ने भी रियलिटी शोज पर अपनी भड़ास निकाली है। सौरभ जैन ने कहा है कि रियलिटी शोज को भी रियलिटी चैक की जरूरत है। अभिनेता का पोस्ट अब जमकर वायरल हो रहा है। Lock Upp 2: Shivangi Joshi की हरकते देख खौला इन 3 एक्टर्स का खून, ड्रामा क्वीन का टैग देते हुए किया एक्सपोज

    सौरभ जैन ने रियलिटी शोज पर निकाली भड़ास

    सौरभ जैन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, जिसमें एक्टर ने रियलिटी शोज पर भड़ास निकाली है। एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मुझे इस पर काफी शांत रहने के लिए कहा गया थ, क्योंकि प्रोफेशनली इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है...लेकिन मुझे यह पूरी तरह से इंसानियत के नाते कहना पड़ रहा है। रियलिटी शोज को एक रियलिटी चैक करने की जरूरत है। यह देखना बेहद अजीब है कि वे टीआरपी की खातिर कितना नीचे गिर रहे हैं। यह मनोरंजन नहीं है। यह बीमार करने वाला, दमनकारी, अमानवीय, दूसरों को दुख देकर खुश होने वाला और बहुत कुछ है, जो सब एक साथ मिल गया है।मुझे आश्चर्य होता है कि ऐसे शोज के जाने-माने होस्ट यह सब कैसे होने देते हैं। यह वास्तव में बहुत दुखद है। उम्मीद है कि इंडस्ट्री में बेहतर समझ बनी रहे। हम किस तरह का बेंचमार्क सेट कर रहे हैं।' Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: दमानी परिवार की कब्र खोदेगी अभिरा, कबीर की बातों में उलझेगी मायरा
    lock upp 2

    lock upp 2 (photo credit- instagram)

      रियलिटी शोज से दूर रहते हैं सौरभ जैन

      सौरभ जैन ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन उनका ये पोस्ट लॉकअप 2 और एकता कपूर से जोड़ा जा रहा है। आज के समय में लॉकअप 2 ही सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। ऐसे में फैंस का दावा है कि सौरभ जैन ने इनडायरेक्टली एकता कपूर के शो टारगेट किया है और एकता कपूर को खरी खोटी सुनाई है। हालांकि, सौरभ जैन रियलिटी शोज की दुनिया से पूरी तरह दूर रहते हैं। वह सिर्फ खतरों के खिलाड़ी में नजर आए हैं, जिसका कारण उन्होंने स्टंट बताया था। बता दें कि लॉकअप 2 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 5 अगस्त को होना है। इस दिन शो का विनर सबके सामने होगा।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article