टीवी मसाला

Lock Upp 2: Shivangi Joshi की हरकते देख खौला इन 3 एक्टर्स का खून, ड्रामा क्वीन का टैग देते हुए किया एक्सपोज

Shivangi Joshi Trolled: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी निशाने पर हैं। लॉकअप 2 में शिवांगी जोशी को एक समय पर काफी पसंद किया जा रहा था, लेकिन अब कुछ स्टार्स ने शिवांगी को ड्रामा क्वीन कहा है।

Image

Shivangi joshi (photo credit- instagram)

Shivangi Joshi Trolled: रियिलटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। शो का ग्रैंड फिनाले चंद घंटों में होने वाला है और तब फैंस को लॉकअप 2 का विनर मिल जाएगा। इस शो की पहले फाइनलिस्ट हर्षद चोपड़ा बने थे, लेकिन हर्षद ने शिवांगी के लिए त्याग देते हुए खुद को शो से बाहर किया, जिसके बाद शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) पहली फाइनलिस्ट बनीं, लेकिन इसी बीच शिवांगी काफी ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस की पर्सनैलिटी पर ट्रोलर्स सवाल खड़े कर रहे हैं और इस आग में घी डालने का काम आंचल खुराना के पोस्ट ने किया। आंचल को भी अब शिवांगी के खिलाफ 2 टीवी एक्टर्स का सपोर्ट मिल गया है। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: दमानी परिवार की कब्र खोदेगी अभिरा, कबीर की बातों में उलझेगी मायरा

    आंचल खुराना को मिला स्टार्स का सपोर्ट

    हाल ही में आंचल खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने शिवांगी जोशी के खिलाफ कई बातें कही थीं। आंचल ने शिवांगी पर आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस ने उन्हें अपने बॉयफ्रेंड की वजह से एक लंबा चौड़ा मैसेज किया था और बॉयफ्रेंड से दूर रहने के लिए कहा था। आंचल ने दावा किया था कि शिवांगी ने उन पर आरोप लगाया था कि वह उनके बॉयफ्रेंड के पीछे पड़ी है। आंचल ने भी दावा किया कि वह जैसी लॉकअप में दिख रही हैं, वैसी बिल्कुल नहीं हैं। असल जिंदगी में वह एकदम अलग हैं। Top 7 Tv News: वंशज सिंह संग सलमान खान की फोटो वायरल, नकुल मेहता ने पत्नी जानकी पर लुटाया प्यार
    shivangi joshi

    shivangi joshi (photo credit- instagram)

    शिवांगी जोशी को मिला ड्रामा क्वीन का टैग

    आंचल खुराना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अब दो एक्टर्स ने धमाकेदार कमेंट किया है। आंचल के इस वीडियो पर ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी जोशी की को-एक्ट्रेस रही कांची सिंह कमेंट किया है। कांची ने शिवांगी के खिलाफ ही अपनी बात रखी है। कांची ने कमेंट में लिखा, 'भाई, आंचल खुराना मैं पूरी तरह से आपकी बात को समझ सकती हूं। बहुत अच्छे से आपने सब समझाया है।' कांची के कमेंट का जवाब देते हुए आंचल ने धन्यवाद भी लिखा। इस वीडियो पर एक्टर नितिन भाटिया ने भी कमेंट किया और लिखा, 'हाहा... वो सच में ड्रामा क्वीन है।' बता दें कि कांची ने शिवांगी जोशी के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया था और नितिन संग वो बड़े अच्छे लगते हैं शो में काम कर चुकी हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article