वेब सीरीज

Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला-पामेला सेरेना से पहले इन 2 हसीनाओं ने किया था Liplock, फैंस के बीच मचाई थी सनसनी

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना के किसिंग मोमेंट ने हर किसी को हैरान कर दिया। इनसे पहले भी दो फीमेल कंटेस्टेंट ने लॉकअप के पहले सीजन में लिपलॉक किया था।

Image

lock upp 2 (photo credit - instagram)

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में आकांक्षा चमोला छाई हुई हैं। शो में आकांक्षा के एक-एक करके दो राज खुल गए हैं। आकांक्षा का पहला राज ये है कि वह गौरव खन्ना से अलग हो चुकी हैं। इसके बाद खुलासा हुआ कि आकांक्षा बाइसेक्सुअल हैं। आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब आकांक्षा चमोला से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। लॉकअप 2 के बीते एपिसोड में पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला की नजदीकियों ने दर्शकों के होश उड़ा दिए। शो में पामेला ने आकांक्षा को लिपलॉक किया। हालांकि, रियलिटी शो में दो एक्ट्रेसेस का यूं लिपलॉक पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले सायशा शिंदे ने मंदाना करीमी के लिपलॉक ने हर किसी को हैरान कर दिया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा Leap, नई फैमिली की एंट्री से मिलेगी TRP; अभिरा-अरमान की होगी छुट्टी?

    मंदाना करीमी और सायशा शिंदे ने किया था लिपलॉक

    लॉकअप के पहले सीजन में मंदाना करीमी और सायशा शिंदे नजर आई थीं। इस शो में एक टास्क के दौरान सायशा शिंदे को मंदाना करीमी के गाल पर लिपस्टिक का निशान बनाना था, लेकिन यहां पर सायशा ने जो किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। सायशा ने सीधा मंदाना के होंठों पर किस कर दिया था। इस मौके पर सायशा ने कहा था कि मंदाना उन्हें अट्रेक्ट करती हैं। ये सुनकर मंदाना भी खुश हो जाती हैं और दोनों एक दूसरे को टाइट हग करते हैं। इसके बाद ही दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते हैं। सायशा और मंदाना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है। दोनों की नजदीकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'फैमिली बहुत दुखी हुई', Samarth Jurel की इस हरकत पर खौला Abhishek Kumar का खून, एक्टर ने किया खुलासा

    सायशा शिंदे ने कंगना रनौत से लिया था पंगा

    सायशा शिंदे शो में अपने बिंदास अंदाज की वजह से पॉपुलर थीं और उन्होंने कंगना रनौत से भी पंगा ले लिया था। सायशा ने शो में मिल रहे खाने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने खाने की मात्रा भी कम बताई थी, जिसके बाद जजमेंट डे पर कंगना रनौत ने सायशा से बात की थी। इस मौके पर भी सायशा की प्रतिक्रिया तीखी थी, जिसके बाद कंगना रनौत का गुस्सा फूटा। सायशा को शो से बाहर कर दिया गया था।

    किसने जीता था लॉकअप का पहला सीजन

    बता दें कि लॉकअप का पहला सीजन कई वजह से चर्चा में रहा था। इस शो को कंगना रनौत ने होस्ट किया था और शो में कंटेस्टेंट्स ने कई बड़े खुलासे किए थे। इस शो की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम की थी। मुनव्वर इसी शो के बाद बिग बॉस में आए थे।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article