टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा Leap, नई फैमिली की एंट्री से मिलेगी TRP; अभिरा-अरमान की होगी छुट्टी?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Leap: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में नया बदलाव होने वाला है। मेकर्स शो में पांच साल लीप लेंगे, जिसके बाद कहानी में कई सारे बदलाव आएंगे।

Image

yeh rishta kya kehlata hai (Photo credit- instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Leap: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में बीते 17 साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो की शुरुआत मेकर्स ने अक्षरा और नैतिक की कहानी के साथ की थी और अब सीरियल अभिरा अरमान तक पहुंच गया है। शो में चौथी जनरेशन की कहानी दिखाई जा रही है, लेकिन शो का करंट ट्रैक टीआरपी में कुछ कमाल नहीं दिखा पा रहा है। ऐसे में मेकर्स एक के बाद एक ट्विस्ट शो में लाने की कोशिश कर रहे हैं और अब मेकर्स का प्लान है कि शो में लीप आएगा, जिससे अभिरा अरमान की कहानी पूरी तरह बदल जाएगी। 'फैमिली बहुत दुखी हुई', Samarth Jurel की इस हरकत पर खौला Abhishek Kumar का खून, एक्टर ने किया खुलासा

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा लीप

    सीरियल में अभिरा और अरमान की कहानी पूरी हो गई है। कई परेशानियों के बाद अरमान और अभिरा मिल गए हैं और दोनों ही पोद्दार हाउस में रह रहे हैं। अब अरमान और अभिरा पोद्दार फर्म को बचाते हुए नजर आएंगे। इस बीच फैंस का मानना है कि मेकर्स को अब नई जनरेशन का ऐलान कर देना चाहिए। फैंस का मानना है कि अरमान अभिरा की कहानी पूरी हो गई है, लेकिन अब मेकर्स का कुछ और ही प्लान है। दावा है कि मेकर्स शो में लीप लाएंगे, लेकिन लीप जनरेशन वाला नहीं होगा। लीप कुछ साल का होगा। मेकर्स दो साल का लीप शो में ला सकते हैं, जिससे अरमान और अभिरा की जिंदगी में काफी बड़ा बदलाव आ जाएगा। मायरा मुक्ति बड़ी हो जाएगी और साथ ही सीरियल में एक नई फैमिली की एंट्री होगी। ये फैमिली मारवाड़ी होगी। 'बूढ़े हो तो...' Alliance से बहन डॉली के बाहर होते ही आगबबूला हुईं Urfi Javed, Kushal Tandon की यूं लगाई क्लास

      क्या अभिरा और अरमान की होगी छुट्टी

      शो में अभिरा और अरमान को मेकर्स लीप के बाद भी दिखाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीप के बाद मेकर्स देखेंगे कि कहानी को दर्शकों की तरफ से कितना प्यार मिल रहा है। अगर लीप का फायदा टीआरपी को मिलता है तो मेकर्स सबसे पहले अरमान के कैरेक्टर को खत्म करेंगे और फिर अभिरा की कहानी भी खत्म की जा सकती है। अगर लीप का फायदा नहीं मिलता है तो शो में अभिरा और अरमान की कहानी को जारी रखा जाएगा। बता दें कि शो की टीआरपी में काफी बुरा हाल है। ये शो टीआरपी में टॉप 10 से बाहर हो गया था। ऐसे में मेकर्स को काफी हाथ-पैर शो के लिए मारने पड़ रहे हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article