टीवी मसाला

'फैमिली बहुत दुखी हुई', Samarth Jurel की इस हरकत पर खौला Abhishek Kumar का खून, एक्टर ने किया खुलासा

Abhishek Kumar New Post For Samarth Jurel: समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की अनबन फिर सुर्खियों में है। अभिषेक ने अपने पोस्ट में थप्पड़ मारने की बात कही थी। अब अभिषेक कुमार ने नया पोस्ट किया है।

Image

Abhishek Kumar-Samarth Jure (photo credit- instagram)

Abhishek Kumar New Post For Samarth Jurel: टीवी एक्टर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के एक पोस्ट ने अचानक ही सुर्खियां बटोर ली। अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, 'कोई लोग ना एक और थप्पड़ डीजर्व करते हैं। अभिषेक के इस पोस्ट ने साफ कर दिया था कि वह समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि क्या समर्थ और अभिषेक की दोस्ती फेक है या फिर दोनों के बीच कुछ हुआ है। अब अभिषेक कुमार ने अपने नए पोस्ट से इन तमाम सवालों के जवाब दे दिए हैं और अभिषेक ने ये भी बता दिया है कि उन्होंने थप्पड़ मारने की बात क्यों कही थी? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बूढ़े हो तो...' Alliance से बहन डॉली के बाहर होते ही आगबबूला हुईं Urfi Javed, Kushal Tandon की यूं लगाई क्लास

अभिषेक कुमार ने क्यों कही थप्पड़ मारने की बात?

अभिषेक कुमार ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर थप्पड़ वाले पोस्ट की वजह बताई है। अभिषेक कुमार ने लिखा, 'जब हम एक दूसरे का मजाक उड़ाते हैं, वह हमेशा अच्छे इरादे से और मनोरंजन के लिए होता है। हम कॉन्टेक्स्ट समझते हैं, इसलिए वे जोक्स सिर्फ हमें और दर्शकों को हंसाने के लिए होते हैं।लेकिन किसी और के यूट्यूब शो पर मेरे बारे में ऐसी अजीब बात कहना अपमानजनक था और ये बातें शो में ही अच्छी लगती हैं, इंटरव्यू में नहीं। मैंने वह वीडियो देखा और उस वक्त कुछ नहीं बोला, लेकिन मेरी फैमिली और एक्सटेंडेड फैमिली उस बयान से बहुत दुखी हुई है। दोस्तों के बीच की मस्ती और किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली बात में बहुत फर्क होता है। मैंने हमेशा उसकी इज्जत की है और उसे एक अच्छा इंसान माना है, इसलिए यह बात और भी ज्यादा निराशाजनक लगी।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: पोद्दार फर्म को मिट्टी में मिलाएगा संजय, अरमान-अभिरा बचाएंगे घर की इज्जत?
abhishek kumar

abhishek kumar (photo credit- instagram)

अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल का पुराना विवाद

अभिषेक कुमार ने अपने पहले पोस्ट में समर्थ जुरेल का नाम नहीं लिखा था और ना ही इस पोस्ट में समर्थ जुरेल का नाम लिखा है, लेकिन फैंस ने खुद ही अंदाजा लगा लिया कि वह समर्थ जुरेल की बात कर रहे हैं। बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को जोरदार थप्पड़ मारा था। दोनों की लड़ाई ईशा मालवीय की वजह से हुई थी और अभिषेक का थप्पड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उस समय भी दर्शकों मे अभिषेक कुमार का सपोर्ट किया था और समर्थ जुरेल को खरी खोटी सुनाई थी।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article