टीवी मसाला

Anurag Dobhal ने पत्नी ऋतिका के हर आरोप का दिया मुंहतोड़ जवाब, सोशल मीडिया पर शेयर किए एक-एक सबूत

Anurag Dobhal New Video: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुराग ने ऋतिका के खिलाफ सबूत पेश किए हैं। इस वीडियो में अनुराग ने ऋतिका की तरफ से लगे हर आरोप का जवाब दिया।

Image

Anurag Dobhal (photo credit- you tube)

Anurag Dobhal New Video: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की जिंदगी लगातार चर्चा में बनी हुई है। अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी ऋतिका चौहान पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। अनुराग ने दावा किया था कि ऋतिका का उसके दोस्त के साथ अफेयर चल रहा है। अनुराग के इस आरोप का ऋतिका की तरफ से भी करारा जवाब आया। इस दौरान ऋतिका की तरफ से भी पति पर कई आरोप लगाए गए। इस मौके पर चुप अनुराग भी नहीं रह पाए हैं। ऋतिका ने अनुराग पर बिल भरवाने और प्रेग्नेंसी पीरियड में सपोर्ट न करने आरोप लगाया था, जिसके बाद अनुराग ने कई सारे सबूत शेयर किए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, नए प्रोमो से Salman Khan ने बताया गेम का बड़ा ट्विस्ट

    अनुराग डोभाल ने शेयर किया नया वीडियो

    अनुराग डोभाल ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक लंबा-चौड़ा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी के हर आरोप का जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो 44 मिनट 35 सेकंड का है और इस वीडियो की शुरुआत में ऋतिका चौहान के उस वीडियो को लगाया गया है, जिसमें वह अनुराग पर आरोप लगा रही हैं और अभिषेक को अपना भाई बताती हैं। ऋतिका ने अपने वीडियो में एक बिल की स्लिप दिखाई थी औऱ दावा किया था कि अनुराग उनसे बिल करने के लिए कहता था, इसके जवाब में अनुराग ने इसे गलत बताया है। ऋतिका ने दावा ये भी किया था कि वह कभी प्रेग्नेंसी में ऋतिका का ध्यान नहीं रखते थे। इस मौके पर यूट्यूबर ने वो सभी स्क्रीनशॉट दिखा देते हैं, जिसमें वह ऋतिका से बेबी के बारे में बात करते हैं और वह ये भी बताते हैं कि वह ऋतिका के साथ हर अल्ट्रासाउंड पर साथ जाते थे। उन्होंने सारे मेडिकल बिल तक दिखाए हैं। इसके अलावा अनुराग ने वो ऑडियो भी लगाया है, जिसमें ऋतिका बेबी को पाप बोल रही हैं। इसके अलावा भी अनुराग ने कई बातों का खुलासा वीडियो में किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: चूल्हा-चौका कर अनुपमा ने मारी बाजी, प्रेम की हुई करारी हार

      ट्रोल हुए अनुराग डोभाल

      अनुराग डोभाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लेकिन इस बार अनुराग खुद ही ट्रोल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह अपनी वाइफ से जुड़ी चीजों का बिल कैसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। कई लोगों ने अनुराग को साइको का टैग दिया है। कई लोगों ने सबूत रखने पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि अनुराग ने उन्हें सिखाया है कि हर चीजा का सबूत रखना चाहिए।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article