टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से बदला लेने के लिए तड़पेगा दमानी परिवार, मायरा और कबीर की होगी टक्कर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि अब दमानी परिवार अरमान से बदलाने लेने की कोशिश करेगा।

Image

yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लीप आ चुका है। सीरियल की कहानी दो साल आगे बढ़ गई है, जिस वजह से सीरियल में काफी कुछ बदल गया है। अरमान और अभिरा टॉप के वकील बन गए हैं और उनकी वजह से पोद्दार फर्म भी टॉप पर आ गई है। मायरा 18 साल की हो गई है। इसी वजह से पूरा परिवार मायरा का बर्थडे सेलिब्रेट करने एक रिजॉर्ट में आता है। यहां पर मायरा की टक्कर कबीर से होती है, लेकिन अरमान मिस्टर दमानी को जोरदार थप्पड़ मारता है। अब दमानी परिवार अरमान से बदला लेने की ठान लेगा। आइए आपको बताते हैं कि शो में आगे क्या होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Anurag Dobhal ने पत्नी ऋतिका के हर आरोप का दिया मुंहतोड़ जवाब, सोशल मीडिया पर शेयर किए एक-एक सबूत

    अरमान से बदला लेगा मिस्टर दमानी

    ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा, अरमान और मिस्टर दमानी को लड़ते हुए देख लेती है और दोनों को अलग करती है। इसके बाद अभिरा अरमान को शांत करने के लिए पूल में धक्का दे देती है और फिर दोनों का रोमांस चालू हो जाता है। दूसरी तरफ दमानी परिवार का बड़ा बेटा अपने भाई को अरमान की हरकत के बारे में बताता है और फिर वह अरमान से बदला लेने की ठान लेते हैं। इसी बीच, सभी लोगों का फोकस मायरा के बर्थडे पर होता है। मायरा की कैक कटिंग होती है। इस मौके पर सभी लोग मायरा को ढेर सारा प्यार देते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, नए प्रोमो से Salman Khan ने बताया गेम का बड़ा ट्विस्ट

      मायरा से होगी कबीर की टक्कर

      शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि कबीर रिजॉर्ट के कॉमन बाथरूम में गिर जाता है और उसका टॉवल गंदा हो जाता है। इस मौके पर वह दूसरे का टॉवल लेकर भाग जाता है, जो अरमान का निकलता है। अरमान उसे कौसते हुए बाथरूम से निकलता है। तभी रिस्पेशन में मिस्टर दमानी अरमान का रूप नंबर पता करता है, लेकिन उसे कोई कुछ नहीं बताता। तभी वह गिरने वाला होता है, तो मायरा उसके गंभीर चोट लगने से बचा लेती है। मायरा मिस्टर दमानी को काफी पसंद आती है और फिर पूरा पोद्दार परिवार एक साथ समय बिताता है। इस मौके पर परिवार के सभी लोग मायरा को कोई न कोई ऐसी सीख देते हैं, जो जिंदगी में उसके काम आने वाली है। कावेरी पोद्दार उसे फिर से बॉयफ्रेंड बनाने के लिए कहती हैं, तो अऱमान चिढ़ जाता है। तभी दमानी परिवार के दोनों बेटे जॉगिंग पर निकलते हैं। वह अरमान की तलाश में ही लगे होते हैं। इसी बीच मायरा से कबीर एक बार फिर टकराता है। अब देखना होगा कि वह दोनों अरमान से कैसे अपना बदला लेंगे?
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article