वेब सीरीज

Upcoming OTT Release: मई के दूसरे हफ्ते में धमाल मचाने आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज, हर दिन होगा खास

  • Authored by: अभय
  • Updated May 11, 2026, 06:15 PM IST

OTT Release This Week 11 May to 17 May: ओटीटी पर इस हफ्ते एक के बाद एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज का काफी दिनों से ओटीटी पर इंतजार किया जा रहा था।

Image

ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज (Image Source: IMDb)

OTT Release This Week 11 May to 17 May: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इस हफ्ते दर्शकों के लिए शानदार मनोरंजन का खजाना लेकर आए हैं। 11 से 17 मई 2026 के बीच नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार समेत दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, थ्रिलर, क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। खासकर 15 मई को तो एक साथ कई बड़ी रिलीज होने जा रही हैं। बॉलीवुड के दिग्गज सितारे जैसे सैफ अली खान (Saif Ali Khan), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) इस हफ्ते स्क्रीन्स पर धमाल मचाने वाले हैं। अगर आप भी घर बैठे रोमांच, सस्पेंस और मस्ती का मजा लेना चाहते हैं तो ये हफ्ता आपके लिए परफेक्ट है। (ये भी पढ़ें: Chand Mera Dil OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस प्लेटफॉर्म पर आएगी अनन्या-लक्ष्य की फिल्म, जानिए यहां)

1. कर्तव्य (Kartavya)

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 15 मई

कहानी: ये फिल्म झमली थाने के SHO पवन मलिक की कहानी पर आधारित है। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) लीड रोल में हैं और उनकी पर्सनल व प्रोफेशनल जिंदगी दोनों ही मुसीबतों से भरी हुई है। एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। सैफ की परफॉर्मेंस को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। (ये भी पढ़ें:Kartavya Trailer: काम और खानदान के बीच फंसा ईमानदार पुलिसवाला )

2. इंस्पेक्टर अविनाश 2 (Inspector Avinash Season 2)

प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)

रिलीज डेट: 15 मई

कहानी: रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की ये सीरीज यूपी के सुपर-कॉप अविनाश मिश्रा की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। पहले सीजन की अधूरी कहानी इस बार पूरी होने वाली है। क्राइम और थ्रिलर लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन। रणदीप की इंटेंस एक्टिंग फिर एक बार दर्शकों को बांधकर रखेगी।

3. धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge)

प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)

रिलीज डेट: 15 मई

OTT Release This Week 11 May to 17 May

ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज (Image Source: IMDb)

कहानी: ये फिल्म थिएटर रिलीज के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) लीड रोल में हैं। फिल्म में पाकिस्तान के क्राइम सिस्टम को खत्म करने की कहानी है।

4. एग्जाम (Exam)

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)

रिलीज डेट: 15 मई

कहानी:7 एपिसोड वाली ये थ्रिलर सीरीज RPSE (रीजनल पब्लिक सर्विस एग्जाम) के पेपर लीक नेटवर्क की कहानी दिखाती है। एक लड़की कैसे इस बड़े घोटाले से मुकाबला करती है, ये देखना काफी रोमांचक होगा। ये सीरीज एक्शन और सस्पेंस का पूरा पैकेज है।

5. बरलिन एंड द लेडी विद एन अरमाइन (Berlin and the Lady with an Ermine)

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 15 मई 2026

कहानी: ये मनी हाइस्ट के बर्लिन पर बेस्ड ड्रामा सीरीज है। नई हिस्ट के लिए सेविले में गैंग को बुलाया जाता है और द विंची मास्टरपीस चुराने की प्लानिंग बनती है।

6. द क्रैश (The Crash)

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 15 मई

कहानी: ये एक क्राइम डॉक्यूमेंट्री। इसमें आपको 2023 की मैकेंजी शिरिल्ला केस की जांच दिखाई जाएगी। इस हादसे में हाई-स्पीड कार क्रैश में दो टीनएजर्स की मौत हुई थी।

7. गुड ओमेंस 3 (Good Omens Season 3)

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)

रिलीज डेट: 13 मई

कहानी: ये सीरीज का फाइनल सीजन है। एंजेल अजीराफेल और डेमन क्रॉउली फिर से अपोकैलिप्स रोकने की कोशिश करते नजर आएंगे। कॉमेडी, फैंटसी और इमोशन का बेहतरीन मिक्स।

नहीं होंगे बोर

इस हफ्ते कुल मिलाकर 7 बड़ी रिलीज हैं, जिनमें हर जॉनर की फिल्में और सीरीज शामिल है। 15 मई का दिन सबसे ज्यादा धमाकेदा होने वाला है। इस दिन कई फिल्में और सीरीज धमाल मचाने वाली हैं। इस लिस्ट में शामिल फिल्मों और सीरीज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article