Kartavya Trailer: सैफ अली खान, संजय मिश्रा, रसिका दुग्गल और सौरभ द्विवेदी स्टारर फिल्म कर्तव्य 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गौरी खान द्वारा निर्मित कर्तव्य एक ऐसे पुलिसवाले की कहानी है जो काम और खानदान के बीच फंसा हुआ है और उसकी सबसे बड़ी परेशानी उसकी ही ईमानदारी है। अब अपना कर्तव्य निभाते-निभाते ये पुलिसवाला घरवालों को नुकसान पहुंचाएगा या फिर अपने महकमे का गलत कामों में साथ देगा, ये जल्द ही जानने को मिलेगा। वैसे आपको फिल्म कर्तव्य का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।