Chand Mera Dil OTT Release: बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य (Lakshya) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) सिनेमाघरों में जल्द ही दस्तक देने वाली है। मेकर्स इस फिल्म को दुनिया भर में 22 मई के दिन पेश करेंगे। यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। लक्ष्य और अनन्या पांडे पहली बार एक साथ इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म के माध्यम से काम करने जा रहे हैं। इस मूवी का ट्रेलर आज यानी 11 मई को रिलीज होने वाली है। ट्रेलर रिलीज होने से पहले इस प्रोजेक्ट का स्ट्रीमिंग पार्टनर ऑनलाइन सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस मूवी को कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे। (इसे भी पढ़ें: The Royals 2: ईशान खट्टर की वेब सीरीज से बाहर हुईं Bhumi Pednekar !! जानिए वजह)
जानिए किस प्लेटफॉर्म पर आएगी 'चांद मेरा दिल'
लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' के पोस्टर के अनुसार सिनेमाघरों में अपनी रिलीज पूरी होने के बाद इसे जियोहॉटस्टार पर ऑनलाइन पेश किया जाएगा। धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। आमतौर पर मेकर्स अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने के 45 से 60 दिनों के अंदर ऑनलाइन स्ट्रीम करा देते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इसे कब ऑनलाइन स्ट्रीम कराते हैं। (इसे भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office: 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है Riteish Deshmukh की फिल्म, देखें आंकड़े)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
'है जवानी तो इश्क होना है' से होने जा रहा था 'चांद मेरा दिल' का क्लैश
विवेक सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को बड़े परदे दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी ओर इसी दिन रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' भी रिलीज होने वाली थी। 'चांद मेरा दिल' और 'है जवानी तो इश्क होना' के क्लैश होने से इनकी कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता था। हालांकि अब यह टकराव टल गया है क्योंकि 'है जवानी तो इश्क़ होना है' ने 5 जून को अपनी रिलीज की तारीख तय कर ली है।
