वेब सीरीज

BB OTT 3 के बाद सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में नजर आएगी Kritika Malik, सौतन पायल मलिक ने किया खुलासा

Kritika Malik will participate in Bigg Boss 18: बिग बॉस ओटीटी 3 में हमने देखा की यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियाँ पायल मलिक-कृतिका मलिक ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब खबर आ रही है कि कृतिका मलिक बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने जा रही हैं। आइए देखते हैं।

Image

Kritika Malik will participate in Bigg Boss 18

Kritika Malik will participate in Bigg Boss 18: बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो गया है और इसके खत्म होते हैं बिग बॉस 18 को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं। बता दें कि कि बिग बॉस ओटीटी 3 ने दर्शकों को काफी निराश किया है जिसके बाद सभी सलमान खान की होस्टिंग के साथ बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरह से कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 3 में हमने देखा की यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियाँ पायल मलिक-कृतिका मलिक ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब खबर आ रही है कि कृतिका मलिक बिग बॉस 18 में भी भाग लेने वाली हैं। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

टेलीचक्कर द्वारा अपलोड किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो ने कृतिका मलिक को बिग बॉस 18 के निर्माताओं से प्रस्ताव मिलने की खबर की पुष्टि की है। पायल मलिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए व्लॉग में वह सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस 18 में कृतिका मलिक के भाग लेने की घोषणा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कृतिका और पायल को लोकप्रिय रियलिटी शो में उनकी भागीदारी के पेपर को हाथ में लिए देखा जा सकता है। सभी वो पेपर लेकर खुशी से नाचते हुए भी नजर आ रहे हैं।

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में कृतिका मलिक टॉप 5 में शामिल थीं। हालांकि जनता से कम वोट मिलने के कारण वह चौथे स्थान पर घर से बेघर हो गई। अब देखना है कि क्या सही में कृतिका मलिक बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने वाली हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article