वेब सीरीज

KWK 9: करण जौहर के मेहमान बने कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, रेड ड्रेस में दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप

Kiara Advani-Sidharth Malhotra At Koffee With Karan 9: करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण 9' में इस बार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मेहमान बने हैं। कियारा आडवाणी ने रेड ड्रेस में एंट्री की, जिसमें वह खूबसूरत लगीं।

Image

KWK 9: कियारा-सिद्धार्थ ने दिखाया जबरदस्त अंदाज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kiara Advani-Sidharth Malhotra At Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का 'कॉफी विद करण 9' खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अभी तक कई सितारे करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' का हिस्सा बन चुके हैं। जहां शुरुआत सलमान खान से हुई थी तो वहीं लेटेस्ट एपिसोड में करीना कपूर और सैफ अली खान बतौर मेहमान दिखाई दिये। दोनों ने ही अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं अब बॉलीवुड की एक और पॉपुलर और चहेती जोड़ी यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 'कॉफी विद करण 9' का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उनसे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसने दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff पर गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट, बॉलीवुड स्टार्स को दी ये सलाह

    'कॉफी विद करण 9' (Koffee With Karan 9) में जहां एक तरफ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने रेड स्लिट ड्रेस में एंट्री की तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ऑफ व्हाइट और ब्लैक सूट में नजर आए। इस दौरान कपल का क्लासी अंदाज देखने लायक रहा। खास बात तो यह है कि प्रोमो वीडियो में कियारा आडवाणी का बेबी बंप भी नजर आया। एक्ट्रेस का ये अवतार देख फैंस भी उनकी नजर उतारते नहीं थक रहे हैं। करण जौहर के शो में आकर कियारा और सिद्धार्थ ने जमकर मस्ती की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana के मेकर्स पर बरसे Mukesh Khanna, माता सीता के योद्धा अवतार पर जताई नाराजगी

    कियारा आडवाणी ने बताया मजेदार किस्सा

    करण जौहर ने शो पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी से उनकी शादी का जिक्र किया। इसपर कियारा आडवाणी ने बताया कि क्या मुझे बताना चाहिए कि तुमने कौन से गाने पर डांस किया था? और शाहिद को लगा कि वो स्टेज पर आकर तुम्हारा साथ दे। लेकिन तुमने तो उसे धक्का ही दे दिया। कियारा आडवाणी की बातें सुनकर करण जौहर ने अपना चेहरा छुपा लिया। वहीं जब करण जौहर ने सवाल किया कि वे कौन सा किरदार अपनी असल जिंदगी में भी निभाना चाहेंगे। इसपर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, "हम अपने काम को घर नहीं लाना चाहते, बेडरूम में तो खासतौर पर नहीं।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article