रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज लगातार बना हुआ है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पांचवें दिन कमाई के मामले में बड़ा उछाल दिखाया है। भारत में शानदार कमाई के साथ फिल्म अब दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। खास बात यह है कि फिल्म ने विदेशों में भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shaji Kumar Death News: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका,सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का निधन)
पांचवें दिन भारत में कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण: पार्ट 1' ने पांचवें दिन भारत में 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई 346.35 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 413.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा 87.25 करोड़ रुपये कमाए। कन्नड़ में 7.50 करोड़, तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 4 करोड़ और मलयालम में 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हिंदी में फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं।
दुनियाभर में 700 करोड़ के करीब पहुंची 'रामायण'
भारत के साथ विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। पांचवें दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 250 करोड़ रुपये हो गया है। भारत और विदेश की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 663.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अब फिल्म को दुनियाभर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए करीब 36 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। बॉक्स ऑफिस की सफलता के बीच रणबीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले वह काफी घबराए हुए थे। लेकिन शूटिंग से करीब एक महीने पहले उन्हें इस किरदार को निभाने का मौका मिलने पर आभार महसूस होने लगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम के किरदार को पूरी तरह समझने के लिए उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी से कई बार बात की। रणबीर के मुताबिक, भगवान राम की कहानी इतनी बड़ी है कि उसे किसी एक रूप में बांधना आसान नहीं है।
