Koffee With Karan 8 Promo: करण जौहर (Karan Johar) का पॉपुलर शो कॉफी विद करण 8 फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है। फैंस शो के गेस्ट के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार करण के शो पर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgn) आने वाले हैं। तीनों मिलकर शो पर जमकर मस्ती धमाल मचाने वाले हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में रोहित ने बताया कि फिल्म की सक्सेस के बाद सलमान खान और अजय देवगन का क्या रिएक्शन होता है। इसके अलावा अजय ने रिवील किया कि इंडस्ट्री में उनका दुश्मन कौन था। ये एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है।
प्रोमो में करण रोहित से पूछते हैं कि सलमान और अजय अपनी फिल्म की सक्सेस को कैसे एन्जॉय करते हैं। रोहित ने कहा, फिल्म चाहे हिट हो या फ्लॉप दोनों अपनी वैनिटी वैन के बाहर सेट पर चिल करते हैं। इसके बाद करण अजय से पूछते हैं कि आप किसी पार्टी में नजर नहीं आते हैं।
कॉफी विद करण 8 पर पहुंचे रोहित-अजय देवगन
