बॉलीवुड

Aryan Khan संग सेल्फी लेने के चक्कर में गिरा एक फैन, भीड़ के बीच फंसे शाहरुख खान के लाडले

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 10, 2026, 10:43 AM IST

Aryan Khan Gets Mobbed: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का अभी हाल ही में वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आर्यन खान भीड़ में फंसे नजर आ रहे हैं।

Image

भीड़ के बीच फंसे आर्यन खान (Image Source: Voompla Instagram)

Aryan Khan Gets Mobbed: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और पब्लिक अपीयरेंस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आर्यन खान की तस्वीरें और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। इन सब के बीच अब एक बार फिर आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में आर्यन खान के साथ क्या हुआ है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

भीड़ में फंसे आर्यन खान

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह आर्यन खान का अभी हाल ही में सामने आया नया वीडियो है। वायरल वीडियो में एक फैन आर्यन खान के करीब पहुंचने की कोशिश करते हुए अपना बैलेंस खो बैठता है और गिर जाता है। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई। इस दौरान आर्यन खान भीड़ में फंसे नजर आए। इसके बाद आर्यन सुरक्षित तरीके से वहां से निकल गए। आर्यन खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस वीडियो को देखने के बाद आर्यन खान के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए नजर आए।

इस सीरीज से मचाया था धमाल

आर्यन खान ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू से धमाल मचा दिया था। आर्यन खान ने सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का डायरेक्शन किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब इस सीरीज के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा हो रही है। आर्यन खान के इस वायरल हो रहे वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article