IKKA Movie Full Review: 'दामिनी' के लेवल को नहीं तोड़ पाई 'इक्का', अक्षय खन्ना ने किया निराश

IKKA Movie Full Review: फिल्म में शानदार एक्टिंग, इमोशनल कहानी और मजबूत किरदार देखने को मिलते हैं। हालांकि धीमी रफ्तार कुछ जगह परेशान करती है, फिर भी फिल्म अपनी पकड़ बनाए रखती है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने के प्लान बना रहे हैं, तो ये रिव्यू आपके काफी काम आने वाला है।

AbhayAuthored by: AbhayUpdated Jul 10 2026, 13:19 IST

Ikka

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

ikka movie review: a powerful emotional drama with strong performances, but slow pace holds it back

फिल्म इक्का का रिव्यू (Image Source: Netflix)

IKKA Movie Full Review: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सिर्फ कहानी नहीं दिखातीं, बल्कि देखने वाले को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'इक्का'। ये फिल्म अपने मजबूत किरदारों, इमोशनल सीन्स और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से ध्यान खींचती है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी कहानी और स्टार्स की एक्टिंग है, जो कई जगह आपको किरदारों के साथ जोड़ देती है। हालांकि, फिल्म हर जगह परफेक्ट नहीं है और कुछ हिस्सों में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी लगती है। इसमें सनी देओल वकील अर्जुन मेहरा का रोल निभाते हैं और अक्षय खन्ना शौर्यमान गौर के रोल में हैं। डायरेक्टर हैं सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा। तो चलिए जानते हैं फिल्म में क्या कभी और क्या अच्छा है।

कहानी कैसी है?

फिल्म की कहानी एक मर्डर केस से शुरू होती है। एक लड़की गंभीर घायल हालत में मिलती है, जो आखिरी बार शौर्यमान गौर (अक्षय खन्ना) के साथ क्लब से निकलते देखी गई थी। शौर्यमान पर मर्डर का इल्जाम लगता है। अब अर्जुन मेहरा (सनी देओल) को इस केस की डिफेंड करना पड़ता है। अर्जुन एक मशहूर वकील हैं, जिन्हें 'इक्का' कहकर बुलाया जाता है क्योंकि वो नामुमकिन केस भी जीत लेते हैं। लेकिन इस बार उन्हें उस शख्स की डिफेंड करना है जिसे वो नफरत करते हैं। कहानी में परिवार की जिंदगी और कई सवाल उठते हैं। फिल्म में कोर्ट के कई सुनवाई के सीन हैं, गवाहों की जिरह है और आखिर में बड़े ट्विस्ट आते हैं। शुरू में सेटअप अच्छा है लेकिन बीच में कहानी थोड़ी रुक जाती है।