वेब सीरीज

Kantara Chapter 1 OTT Release: जानिए कब और कहां रिलीज होगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट हुई आउट?

Kantara Chapter 1 OTT Release: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) अभी भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। तो चलिए जानते हैं सिनेमाघरों के बाद मेकर्स द्वारा ऋषभ शेट्टी की यह मूवी कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।

Image

Pic Credit: IMDb

Kantara Chapter 1 OTT Release: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) 2 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 61 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजनेस किया था। 25 दिन इस मूवी को रिलीज हुए हो गए हैं और भी भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई जारी है। 'कंतारा चैप्टर 1' साल 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। ऐसे में अब मेकर्स ने हाल ही में इस मूवी को ऑनलाइन देखने का इंतजार कर लोगों के लिए बड़ी जानकारी साझा की है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी को कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन रिलीज होगी 'कंतारा चैप्टर 1'

ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म ने हाल ही में ऋषभ शेट्टी स्टारर से जुड़ा एक पोस्टर भी साझा किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अभी तक ऋषभ शेट्टी की फिल्म की डिजिटल डेट की अनाउंसमेंट जारी नहीं की है। हालांकि यह बात तय है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स को अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदा है।

'कंतारा चैप्टर 1' का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने ही किया है। फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम और प्रमोद शेट्टी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में रुक्मिणी वसंत की एक्टिंग दर्शकों ने जमकर तारीफ की है। इस मूवी दुनिया भर में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' को मात दे दी है। वहीं दूसरी ओर 'कंतारा चैप्टर 1' भारत में 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। इस मूवी के साथ बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी रिलीज हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article