The Family Man 3: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की सुपरहिट सीरीज 'द फैमिली मैन' के सीजन 3 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसी रिपोर्ट है कि इस सीरीज में एक जबरदस्त एक्टर की एंट्री होने वाली है। बता दें इस सीरीज का निर्देशन राज एंड डीके ने किया था। आइए जानते हैं कि द फैमिली मैन पार्ट 3 को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।
दोनों सीजन की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने तीसरा पार्ट बनाया है। अब ऐसी रिपोर्ट है कि तीसरे पार्ट में बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की एंट्री हुई है। इस सीरीज में जयदीप अहलावत की एंट्री से उनके फैन्स बेहद खुश हैं। इस पार्ट में जयदीप अहलावत और मनोज बाजपेयी एक दूसरे के छक्के छूड़ाते हुए नजर आएंगे।
मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत का होगा आमना-सामना
ऐसी रिपोर्ट है कि जयदीप अहलावत के साथ ‘द फैमिली मैन 3’ की शूटिंग नागालैंड में हुई है। सीजन 3 में मनोज के किरदार श्रीकांत तिवारी और जयदीप के किरदार के बीच आमना-सामना देखने को मिलने वाला है। बता दें इसका पहला सीजन सितंबर 2019 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था। दूसरा सीजन जून 2021 में रिलीज हुआ था। हाल ही में जयदीप पाताल लोक 2 में नजर आए, जिनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। ऐसी रिपोर्ट है कि 'द फैमिली मैन सीजन 3' में जयदीप लीड रोल में हैं, जो मनोज बाजपेयी के श्रीकांत के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे। 'द फैमिली मैन सीजन 3' भी प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। रिलीज की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन ये सीजन 2026 में प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकता है।
