वेब सीरीज

India's Got Latent 2: समय रैना के शो की पहली मेहमान बनीं Alia Bhatt-Sharvari Wagh, लीक फोटोज ने बढ़ाया उत्साह

Alia Bhatt-Sharvari Wagh At India's got Latent 2 Show: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं शो में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी नजर आएंगी।

Image

'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ, फोटो क्रेडिट- एक्स

Alia Bhatt-Sharvari Wagh At India's got Latent 2 Show: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' काफी चर्चा में रहता है। इस शो ने लाखों लोगों को हंसाया है। हालांकि कुछ वक्त पहले ही 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवादों में भी घिर गया था। लेकिन अब समय रैना के इस शो का दूसरा सीजन दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। खास बात तो यह है कि समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की मेहमान इस बार बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्ट्रेस शरवरी वाघ बनने वाली हैं। समय रैना के शो से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) नजर आईं। इन फोटोज को देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। यह भी पढ़ें: ‘बस हो गया…’, Cannes Film Festival में भीड़ में फंसीं Alia Bhatt, पैपराजी से भिड़ीं एक्ट्रेस; वायरल हुआ वीडियो

    बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) अपनी अपकमिंग मूवी 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पहुंची हैं। फोटो में दोनों ही एक्ट्रेसेस बलराज सिंह घई और आशीष सोलंकी के साथ पैनल में बैठी नजर आईं। उनकी मौजूदगी ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने अपनी अपकमिंग मूवी 'अल्फा' का प्रमोशन कैंपेन इसी स्टेज के साथ शुरू किया है। एक यूजर ने फोटो पर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा, "अब तो ये पापड़ की तरह रोस्ट होने वाले हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये समय के जोक्स झेल भी पाएंगी?" यह भी पढ़ें: Cannes ट्रोलिंग पर Alia Bhatt ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स की बोलती हो गई बंद
    alia bhatt (11)

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की अपकमिंग मूवी 'अल्फा' वायआरएफ के स्पाई युनिवर्स की पहली फीमेल-लीड मूवी है। इस मूवी को पहले जहां 2025 में क्रिसमस पर रिलीज किया जा रहा था तो वहीं अब ये फिल्म 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ-साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे स्टार्स भी नजर आ सकते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वायआरएफ की ये फिल्म बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाएगी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article