Alia Bhatt Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes) में अपना जलवा बिखेर रही हैं। आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर अलग-अलग अवतार दिखाया है। आलिया भट्ट की हर अदा पर लोग फिदा हो गए है। हाल ही में आलिया भट्ट का एक वीडियो हुआ था, जिसे देखकर लोग दंग रह गए थे। क्लिप देखने के बाद लोगों ने ये दावा किया था कि फोटोग्राफर्स ने रेड कार्पेट पर आलिया को इग्नोर कर दिया था। अब इस मामले पर आलिया भट्ट ने रिएक्ट किया है। (ये भी पढ़ें-इस दिग्गज एक्ट्रेस से मिलकर कांपने लगी थी Alia Bhatt, एक्ट्रेस ने किया खुलासा)

आलिया भट्ट ने दिया मुंहतोड़ जवाब (pic credit-instagram)
आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 से आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें ऐसा लग रहा था कि कुछ विदेशी फोटोग्राफर्स ने रेड कार्पेट पर उन्हें नजरअंदाज कर दिया। वीडियो में देखा गया कि कई पैपराजी कैमरे नीचे कर रहे थे या दूसरी तरफ मुड़ रहे थे, जब आलिया पोज दे रही थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की बातें करनी शुरू कर दीं और कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। हालांकि, कई फैंस आलिया के समर्थन में भी सामने आए। इसी बीच आलिया भट्ट ने कान्स से अपनी कुछ तस्वीरें और एक रील इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह सिल्क साड़ी-गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'कितना दुख की बात है कि कान्स में किसी ने आपको नोटिस नहीं किया।' इस पर आलिया ने बेहद शानदार जवाब देते हुए लिखा, 'दुख क्यों प्यार? आपने तो मुझे नोटिस किया।'आलिया का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया।
इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही अपनी स्पाई-एक्शन फिल्म अल्फा में नजर आएंगी। इसमें आलिया के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और शरवरी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर भी है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
