वेब सीरीज

Ikkis OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, आपने देखी क्या?

Dharmendra Last movie Ikkis OTT Release: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस को लोगों ने काफी प्यार दिया था। फिल्म 1 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस बीच धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Image

pic credit- ikkis film

Dharmendra Last movie Ikkis OTT Release: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस को लोगों ने काफी प्यार दिया था। फिल्म 1 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया था। अब काफी समय से इक्कीस की ओटीटी रिलीज के बारे में लोग चर्चा कर रहे थे। इस बीच धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए इस बारे में जानते हैं लेटेस्ट रिपोर्ट में...

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है फिल्म

प्राइम वीडियो ने 26 फरवरी को 'इक्कीस' की एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। यह फिल्म परम वीर चक्र (PVC) से सम्मानित प्रमुख सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपालकी असाधारण सच्ची कहानी से प्रेरित है। नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अगस्त्य नंदा ने युवा अरुण खेतरपाल का मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में दिवंगत धर्मेंद्र ने ब्रिगेडियर खेतरपाल के रूप में अपना आखिरी ऑन-स्क्रीन किरदार निभाया है। जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और राहुल देव भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है यह मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है और अब प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम हो रही है।

धर्मेंद्र की मौत से उबर नहीं पा रही हैं हेमा

बताते चलें कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को मुंबई में हुआ, जो इंडियन सिनेमा के एक युग का अंत माना जा रहा है। वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। हाल ही में हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि धर्मेंद्र की मौत से वो अबतक उबर नहीं पाई है। वो दिन-रात धर्मेंद्र को ही याद करती रहती हैं। हेमा ने कहा था कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि धर्मेंद्र की मौत हो गई है। मालूम हो कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। शादीशुदा होने के बाद भी धर्मेंद्र, हेमा पर फिदा हो गए थे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article