Romit Raj Open Up On Shreya Kalra And Shilpa Shinde: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा ने जीत दर्ज की। उनकी जीत पर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई। श्रेया कालरा ने 'लॉकअप 2' में जीत की खुशी में बीती रात पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए। यहां तक कि टीवी एक्टर और शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) के एक्स-बॉयफ्रेंड रोमित राज भी इस पार्टी का हिस्सा बने। उन्होंने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान श्रेया कालरा की जीत पर तो रिएक्शन दिया ही। साथ ही शिल्पा शिंदे के बारे में भी बात की। रोमित राज ने कहा कि शिल्पा शिंदे से उन्होंने बीते 17 सालों से बात नहीं की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: 'लॉकअप 2' कंटेस्टेंट्स नहीं बन सकते Bigg Boss 20 का हिस्सा! पामेला सेरेना ने किया खुलासा
रोमित राज ने श्रेया कालरा (Shreya Kalra) की जीत पर रिएक्शन देते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि श्रेया जीत गई। मुझे लगता है कि वो तीन गुणा प्राइज मनी की हकदार है। उसे एक करोड़ नहीं बल्कि तीन करोड़ रुपये मिलने चाहिए थे। क्योंकि वो अकेली थी पूरे गेम में। भले ही शिल्पा शिंदे उसकी एक दोस्त थी, लेकिन हैट्स ऑफ है श्रेया कालरा के लिए। बोलते हैं ना कि वैभव सूर्यवंशी की तरह हर बॉल पर सिक्सर, मजा आ गया। 'लॉकअप 2' मुझे लगता है कि जबरदस्त शो था। हर एपिसोड जबरदस्त था। हर कोई रो रहा है, खुश हो रहा है, जो टॉर्चर उन्हें सहना पड़ रहा था, वो देखकर अच्छा लग रहा था। हर किसी ने अपना सीक्रेट साझा किया, जो कि अच्छी बात है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: डेंगू की चपेट में आईं Shweta Tiwari, 'द ट्रेटर्स 2' के लॉन्च से पहले अस्पताल में हुईं भर्ती
