वेब सीरीज

Exclusive: 'पापा बहुत खुश होते' Saif Ali Khan ने करियर ग्राफ पर दिया रिएक्शन, बच्चों को लेकर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated May 15, 2026, 07:45 AM IST

Saif Ali Khan on His Career And Family: एक्टर सैफ अली खान ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने अपने परिवार को करियर को लेकर बात की।

Image

सैफ अली खान ने परिवार को लेकर कही ये बात (Image Source: Zoom)

Saif Ali Khan on His Career And Family: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कर्तव्य (Kartavya) को लेकर चर्चा में हैं। सैफ अली खान की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म की स्क्रीनिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं, तो कभी एक्टर को कोई बयान वायरल हो जाता है। इन सब के बीच Zoom को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने अपने दिवंगत पिता मंसूर अली खान (Mansoor Ali Khan) के बारे में भावुक होकर बात की। उन्होंने कहा कि अगर आज उनके पिता उन्हें देख रहे होते तो उनकी मौजूदा करियर को देखकर बहुत खुश होते। (ये भी पढ़ें: Haiwaan: अलीबाग में शूटिंग कर रहे है सैफ अली खान, अक्षय कुमार संग मचाएंगे धमाल)

सैफ अली खान ने कही ये बात

एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सैफ अली खान की अभी हाल ही में Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। Zoom को दिए एक इंटरव्यू में Saif Ali Khan ने अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए कहा, 'जो मुझे मिला है, मैं उससे बहुत खुश हूं। मैंने जितना सोचा था, उससे कहीं ज्यादा मिला। मेरे पिता इस बात से बहुत खुश होते कि मुझे उनसे पैसे नहीं मांगने पड़ रहे। हर पिता का यही सपना होता है।' (ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: इस फिल्म की कॉपी है अक्षय कुमार की 'हैवान', सैफ अली खान करेंगे साउथ स्टार का रोल)

बच्चों से जुड़ा है ये सपना

इसके आगे उन्होंने कहा कि 'मेरा भी यही सपना है। मेरा मतलब है कि बच्चे अपने दम पर सफल हों, अपने पैरों पर खड़े हों, यही सबसे बड़ा सपना है।' सैफ अली खान के पहली पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। दोनों ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली है। वहीं सैफ अली खान की दूसरी पत्नी करीना कपूर से दो बेटे हैं तैमूर और जेह। दोनों अभी काफी छोटे हैं।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है फिल्म

एक्टर सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य इसी आज यानी 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा दिया है। सैफ अली खान के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article