बॉलीवुड

Haiwaan: अलीबाग में शूटिंग कर रहे है सैफ अली खान, अक्षय कुमार संग मचाएंगे धमाल

Saif Ali Khan to Shoot Haiwaan Next Portion: मुंबई के अलीबाग में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को स्पॉट किया गया। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सैफ अली खान अलीबाग में 'हैवान' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान को अक्षय कुमार के साथ देखा जाएगा।

Image

Pic Credit: Instagram

Saif Ali Khan to Shoot Haiwaan Next Portion: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सैफ अली खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सैफ अली खान के धांसू मूवी के लिए मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। इस मूवी की शूटिंग काफी महीनों से चल रही है। खास बात यह है कि साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' के बाद सैफ अली खान लगभग 17 सालों के बाद अक्षय कुमार संग काम करने जा रहे हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक प्रियदर्शन की 'हैवान' के नेक्स्ट शेड्यूल को मुंबई के अलीबाग में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) शूट कर रहे हैं।

अलीबाग में शूटिंग कर रहे हैं सैफ अली खान

सैफ अली खान को हाल ही में महाराष्ट्र के समुद्र तटीय शहर अलीबाग में स्पीडबोट से आते देखा गया। सैफ अली खान को देखने के बाद लोगों ने "हैवान" के शूटिंग शेड्यूल को लेकर अटकलें लगनी शुरू कर दी हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने अब बॉलीवुड हंगामा के साथ पुष्टि की है कि सैफ अली खान, प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस मूवी के अहम सीन को शूट कर रहे हैं। अलीबाग का यह शेड्यूल इसी सीन को शूट करने के लिए था।

अलीबाग में सैफ के साथ कुछ हिस्सों की शूटिंग कर रहे हैं। ये सीक्वेंस फिल्म में उनके किरदार को गढ़ने में अहम हैं। बता दें 'हैवान' का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस ने थेस्पियन फिल्म्स के साथ मिलकर किया है। यह 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article