वेब सीरीज

Exclusive: 'मुझे लीड रोल नहीं चाहिए...' पंचायत के दुर्गेश कुमार को नहीं मिल रहा अच्छा काम, बड़े प्रोड्यूसर्स से कही ये बात

Durgesh Kumar reacts on struggling in Bollywood: अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज पंचायत में धमाल मचाने वाले एक्टर दुर्गेश कुमार ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इतने साल तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी उन्हें कोई बड़ा रोल नहीं मिला है।

Image

Untitled design (7)

Durgesh Kumar Interview: 'देख रहा है बिनोद' इस डायलॉग को आपने कई बार सुना होगा अबतक इसपर कई मीम्स भी बन चुके हैं। वेब सीरीज पंचायत में सचिव जी और प्रधान जी से दुश्मनी निभाने वाले भूषण यानी दुर्गेश कुमार का ये डायलॉग इतना फेमस हुआ कि इसपर कई गाने भी बन गए। पंचायत के तीसरे सीजन में भी दुर्गेश ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। हालांकि इसके बावजूद भी दुर्गेश कुमार निराश है। उनका ये कहना है कि आज भी इंडस्ट्री में बड़ेृ-बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उन्हें पूछ नहीं रहे है। इसी विषय पर दुर्गेश कुमार ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासा किया।

फेमस होने पर भी नहीं मिल रहा काम

क्या इंडस्ट्री में पछपात होता है? जब हमने दुर्गेश कुमार से ये सवाल पूछा तो उन्होंने इसका जवाब अपने अंदाज में दिया। दुर्गेश ने कहा, मेरा इन सब चीजों से कोई लेना देना नहीं है। मुझे नहीं चाहिए लीड रोल...मुझे बस काम दो कम से कम 10-12 दिन का अब 2-3 दिन का काम करने में मजा नहीं आता है।' दुर्गेश कुमार ने आगे कहा कि पंचायत में अच्छी परफॉर्मेंस के बावजूद इंडस्ट्री में बड़े-बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने उनके टैलेंट को इग्नोर किया है लेकिन वो फैंस से मिल रहे प्यार के लिए आभारी है।

दुर्गेश का छलका दर्द

बातचीत के दौरान दुर्गेश कुमार ने कहा कि उनकी फिल्म लापता लेडीज को फॉरेन कैटेगरी में अवॉर्ड के लिए भेजा गया था। इस मूवी को सब ने इतना प्यार दिया। फिर भी कही भी किसी भी इवेंट में उनका जिक्र नहीं किया गया, जिस वजह से वो दुखी है। बताते चलें कि दुर्गेश कुमार ने सुल्तान, संजू, धड़क और भक्षक जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो कई सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। उनकी अपकमिंग सीरीज पंचायत 4 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article