एजुकेशन

RRB Group D Vacancy: रेलवे ग्रुप डी के 30 हजार पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन सितंबर-अक्टूबर में संभव

RRB Group D Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026 के लिए लेवल-1 यानी ग्रुप डी श्रेणी के रिक्त पदों का आकलन शुरू कर दिया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, देशभर के विभिन्न जोन और प्रोडक्शन यूनिट में करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की जा सकती है।

Image

RRB Group D Recruitment: रेलवे में 30 हजार भर्ती जल्द

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026 के लिए लेवल-1 यानी ग्रुप डी श्रेणी के रिक्त पदों का आकलन शुरू कर दिया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, देशभर के विभिन्न जोन और प्रोडक्शन यूनिट में करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की जा सकती है। हालांकि, पदों की अंतिम संख्या आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अपडेट महत्वपूर्ण है। हालांकि, 30 हजार पदों का आंकड़ा संभावित है, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए। भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और आवेदन की तारीखों की पूरी जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना में ही सामने आएगी। मीडिया रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है।

खाली पदों पर मांगा ब्यौरा

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों से खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है। इसी के आधार पर नई भर्ती के लिए पदों की संख्या तय की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर से अक्टूबर 2026 के बीच भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है, जबकि आवेदन प्रक्रिया दिसंबर से पहले शुरू हो सकती है।

अगस्त तक पूरा हो सकता है पदों का आंकलन

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2026 के मध्य से अंत तक जोनल रेलवे से रिक्त पदों का डेटा जुटाने और उसकी समीक्षा का काम पूरा किया जा सकता है। इसके बाद रेलवे बोर्ड स्तर पर आंकड़ों की जांच होगी और भर्ती के लिए पदों की अंतिम संख्या तय की जाएगी। बताया गया है कि वर्ष 2024 और 2025 की भर्तियों में अधिसूचित किए गए पदों को नए आकलन में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं, नई भर्ती में तकनीकी और गैर-तकनीकी सुरक्षा से जुड़े करीब 14 विभागों को शामिल किया गया है।

31 दिसंबर 2027 तक की रिक्तियों का होगा आंकलन

रेलवे की ओर से खाली पदों का डेटा जुटाने की प्रक्रिया में तकनीकी और गैर-तकनीकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों को भी शामिल किया गया है। जोनल और मुख्यालय स्तर पर इन आंकड़ों की समीक्षा के बाद अंतिम संख्या को मंजूरी दी जाएगी। सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया गया है कि वे ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) के इंडेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल के जरिए 31 दिसंबर 2027 तक संभावित रिक्तियों का सटीक आकलन करें। इसके आधार पर लेवल-1 भर्ती के पदों की संख्या तय की जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article