Varun Yadav Slams Harshad Chopda And Ram Kapoor: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' को अपना विजेता मिल चुका है। शो में श्रेया कालरा ने जीत दर्ज की। यूं तो 'लॉकअप 2' में ऐसे कई पल रहे, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन इन दिनों जिसपर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है हर्षद चोपड़ा द्वारा शिवांगी जोशी के लिए कुर्बानी देना। दरअसल, शिवांगी जोशी को एविक्शन से बचाने के लिए हर्षद चोपड़ा ने अपनी जगह उन्हें फाइनलिस्ट बना दिया और खुद 'लॉकअप: सच या सजा' छोड़कर चले गए। हर्षद चोपड़ा की इस बात पर अब वरुण यादव ने तंज कसा है। वरुण यादव (Varun Yadav) ने हर्षद चोपड़ा के साथ-साथ राम कपूर पर भी तंज कसा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'खैरात' में फाइनलिस्ट बनीं शिवांगी जोशी?- आरोपों पर अब Harshad Chopda ने तोड़ी चुप्पी
वरुण यादव ने हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के फैसले को गलती बताई। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उनकी ओर से ये बहुत बड़ी गलती है। अगर तुमने उस स्पॉट को कमाया है और आप स्टेज पर खड़े होकर ये कह रहे हो कि आके पिता आए हैं और आप अपने के लिए खेलोगे, अपने आपको पहले प्यार करोगे। आपके सारे सीक्रेट्स भी बाहर आ गए हैं और तुम्हें पता भी है कि वो सीक्रेट्स क्यों बाहर आए तो तुम कुछ ही घंटे में कैसे बोल सकते हो कि शिवांगी के लिए वोट करो और उसे बचाओ?"
राम कपूर पर वरुण यादव ने निकाली भड़ास
राम कपूर (Ram Kapoor) के लिए वरुण यादव ने कहा, "राम कपूर केवल नाटक कर रहे थे मेरे दोस्त बनने का। मैं खुश हूं क्योंकि मुझे पता था जो भी कुछ घर में हो रहा है। वो एक्टिंग, वो नकली बर्ताव और वो नकली पर्सनालिटी, हर चीज जो की गई, मैंने वो सब नहीं किया।"
