वेब सीरीज

Elvish Yadav को बेल मिलते ही आई Memes की बाढ़, एक से बढ़कर एक पोस्ट देखकर नहीं रुक पाएगी हंसी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 22, 2024, 05:52 PM IST

Elvish Yadav Granted Bail Memes: यूट्यूबर एल्विश यादव को स्नेक वेनम केस (Elvish Yadav Bail) में बेल मिल गई हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके साथ ही एल्विश यादव सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगा है। आइए टॉप मीम्स पर एक नजर डालते हैं।

Image

Elvish Yadav Bail Trends on Social Media

Elvish Yadav Granted Bail Memes: यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को स्नेक वेनम केस (Elvish Yadav Bail) में बेल मिल गई हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके साथ ही एल्विश यादव सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगा है। जिसके साथ ही लोग एल्विश यादव को लेकर मीम्स भी बना रहे हैं और इन्हें तेजी से शेयर भी करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर मानो मीम्स की बाढ़ ही आ गई है। एल्विश यादव के फैंस उनकी रिहाई की खबर सुनने के बाद जमकर सेलिब्रेशन कर रहे हैं। एल्विश को आज रात तक रिहा कर दिया जा सकता है, हालांकि सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें उनके फैंस भी रिपोस्ट कर रहे हैं। एल्विश की बेल की खबर सामने आते हीं ट्विटर पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। एल्विश यादव फैन आर्मी इस खबर को सुनकर काफी खुश है। आइए फैंस के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

एल्विश यादव को मिली बेल

यूट्यूबर अनुराग ढोबाल ने एल्विश यादव की बेल की खबर को कन्फर्म करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'ऊपर वाला कभी गलत नहीं कर सकता है बेल मिल गई।' बता दें कि एल्विश को आईपीसी की धारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972, भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश में शामिल होना), 284 (जहर से संबंधित लापरवाहीपूर्ण आचरण जो मानव सुरक्षा को खतरे में डालता है) और 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article