वेब सीरीज

Dhurandhar 2 OTT Release: जानिए कब और कहां आएगी Ranveer Singh की फिल्म, फैन्स को मिलेगा सरप्राइज

Dhurandhar 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को अब दर्शक ऑनलाइन देखने के लिए बेताब है। जानिए मेकर्स कब और कहां स्ट्रीम कराएंगे।

Image

धुरंधर 2 इस दिन ऑनलाइन होगी रिलीज (Pic Credit: IMDb)

Dhurandhar 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का दबदबा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शकों की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। आदित्य धर ने इस मूवी का निर्देशन किया है। 'धुरंधर 2' अपने तीसरे हफ्ते में है और यह बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज सामने आया है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी को मेकर्स कब और कहां ऑनलाइन पेश करेंगे।

जानिए कब ऑनलाइन आएगी 'धुरंधर 2'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' मई के बीच में ऑनलाइन रिलीज हने वाली थी। लेटेस्ट जानकारी यह है कि अब मेकर्स इसमें थोड़ी देरी कर सकते हैं। इस मूवी के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग राइट्स JioHotstar ने खरीदे हैं। इस मूवी का पहला पार्ट Netflix पर स्ट्रीम कराया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स 'धुरंधर 2' को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होने के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे। (इसे भी पढ़ें: Salman Khan का नया लुक इंटरनेट पर हुआ वायरल, लोगों को आई 'हम दिल दे चुके सनम' के दिनों की याद)

Dhurandhar 2 worldwide box office collection day 18

'धुरंधर 2' इस दिन होगी ऑनलाइन रिलीज

मेकर्स ने यह प्लानिंग इसलिए की है ताकि ज्यादा से ज्यादर लोग इसे ऑनलाइन देख सकें। अब उम्मीद है कि यह फिल्म मई 2026 के आखिरी हफ्ते या जून 2026 के पहले हफ्ते में ऑनलाइन रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज में देरी करना मेकर्स की प्लानिंग है। मेकर्स इस मूवी को मिलने वाले ऑनलाइन व्यूज से कोई को समझौता नहीं करना चाहते हैं। (इसे भी पढ़ें: Vaazha 2 Worlwide BO Collection Day 7: 100 करोड़ी बनी Hashir H की फिल्म, देखें टोटल कमाई)

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'धुरंधर 2'

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, आर माधवन और संजय दत्त सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में हैं। इस मूवी को जी स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज का समर्थन मिला है। यह साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article