Vaazha 2 Worlwide Box Office Collection Day 7: किसी भी फिल्म की स्टारकास्ट के साथ उनकी कहानी भी बहुत अहम होती है। बीते कुछ सालों में ऐसी कई उदाहारण देखे गए हैं, जिनमें बड़े स्टार्स भले ही नजर ना आएं हों लेकिन दर्शकों ने कहानी को पसंद किया और वे फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। ऐसी ही मलयालम भाषा में रिलीज हुई एक फिल्म रिलीज हुई है, जिसका टाइटल 'वाजा 2' है। सविन एस.ए. के निर्देशन में बनी हशीर एच (Hashir H) की यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही है। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।
100 करोड़ी बनी 'वाजा 2'
'वाजा II बायोपिक ऑफ बिलियन ब्रदर्स' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक 'Vaazha 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 103.52 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में इस मूवी का टोटल बिजनेस 54.62 करोड़ रुपये हो गया है जबकि विदेशों में यह कलेक्शन 48.90 करोड़ रुपये रहा है। इस मूवी को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं और यह 100 करोड़ रुपये के बड़े क्लब में शामिल हो गई है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: नहीं रुक रही Ranveer Singh स्टारर की कमाई, इतने करोड़ पहुंचा कलेक्शन)

Vaazha II
हशीर एच की फिल्म 'वाजा II बायोपिक ऑफ बिलियन ब्रदर्स' (Vaazha II Biopic of a Billion Bros) को दर्शकों की ओर से सकारात्मक समीक्षाएं मिली हैं। इस समय ऐसी कोई बड़ी रिलीज भी नहीं है, जिससे 'वाजा 2' के कलेक्शन पर असर पड़े। अगर फिल्म की कमाई की रफ्तार ऐसी ही रही तो यह कल्याणी प्रियदर्शन की 'लोकह: चैप्टर 1' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: 'शक्ति शालिनी' में Aneet Padda का नहीं होगा डबल रोल, निर्देशक Aditya Sarpotdar ने बताया सच)
जानिए क्या है फिल्म 'वाजा 2' की कहानी
'वाजा 2' की बात करें तो इसमें हशीर एच के अलावा एलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक वी जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म के आधिकारिक सारांश के अनुसार यह 'उन युवाओं की कहानी को आगे बढ़ाती है जो सामाजिक दबावों से जूझ रहे हैं। इस मूवी में आत्म-खोज, दोस्ती और वयस्कता की चुनौतियों से निपटने का सफर देखने को मिलता है।
