वेब सीरीज

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ स्टारर के निर्माताओं ने इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ लॉक की डील, जानिए नाम

Bade Miyan Chote Miyan on This OTT Plateform: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और 'टाइगर श्रॉफ' (Tiger Shroff) की नई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) के निर्माताओं ने एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ डील फाइनल की है।

Image

Akshay Kumar-Tiger Shroff

Bade Miyan Chote Miyan on This OTT Plateform: साल 2024 की बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड एक्शन फिल्मों में से एक 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) 11 अप्रैल यानी ईद के दिन रिलीज हो गई है। अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) के निर्देशन में बनी यह फिल्मों ऑडियंस को पसंद आने वाली है। फिल्म में दर्शकों को धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के रोल में दिखाई दे रहे हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश करने के लिए बड़ी डील लॉक की है।

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के निर्माताओं ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ फिल्म की डील साइन की है। मेकर्स फिल्म को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश करेंगे। सिनेमाघरों में शानदार बिजनेस करने के बाद इसे मेकर्स ऑनलाइन पेश करेंगे। प्रोडक्शन ने डिजिटल अधिकारों से बड़ी रकम ली है। हालांकि यह डील कितने करोड़ में फाइनल हुई है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

अली अब्बास जफर ने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्देशन किया है। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में हैं। फिल्म को शानदार ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में अजय देवगन की 'मैदान' भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर धांसू क्लैश हुआ है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article