वेब सीरीज

हैदराबाद में हुए विवाद पर अर्पित बाला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 1, 2026, 02:01 PM IST

Arpit Bala on Controversy: सिंगर अर्पित बाला (Arpit Bala) ने अभी हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सिंगर अर्पित बाला हैदराबाद में हुए विवाद पर बोलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अर्पित बाला ने पूरा मुद्दा बताया और अपनी एक गलती भी मानी।

Image

Image Source: Arpit Bala Youtube

Arpit Bala on Controversy: सिंगर अर्पित बाला (Arpit Bala) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। हैदराबाद में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने उन पर पानी की बोतल फेंक दी, जिसके जवाब में अर्पित ने भी बोतल फेंककर जवाब दे दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद काफी विवाद हुआ। अब अर्पित बाला ने पहली बार इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। अर्पित बाला का बयान सोशल मीडिाय पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं इस विवाद पर अर्पित बाला ने क्या बोला है जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

अर्पित बाला ने कही ये बात

सिंगर अर्पित बाला ने अपने हैदराबाद वाले गिग से वायरल हुए वीडियो के बाद चुप्पी तोड़ी है। 28 मार्च को उनके परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स ने गाने के बीच स्टेज पर बोतल फेंक दी। कुछ दिनों बाद अर्पित बाला ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी तरफ से पूरी बात बताई। उन्होंने कहा कि 'ये सफाई नहीं है, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप मेरी तरफ से बात भी सुन लो। पहले चार गाने तक सब कुछ ठीक था, सबको अच्छा लग रहा था। फिर अचानक जब मैं चल रहा था, एक बोतल आई और मेरी आंख पर लग गई। समस्या सिर्फ ये नहीं कि बोतल लगी, बल्कि इससे पहले भी एक-दो बोतलें फेंकी जा चुकी थीं। जब वो बोतल मेरी आंख पर लगी, तो मेरा फ्लो टूट गया और मैं गुस्सा हो गया।'

अर्पित बाला ने सुरक्षा खतरे पर बात की

अर्पित बाला ने कहा कि 'गुस्से में मैंने जो कहा या किया क्या वो जायज था? एक तरह से आप कह सकते हैं कि मुझे बड़ा इंसान बनना चाहिए था, लेकिन जब कोई आपको उकसा रहा हो तो ये कहना आसान है। मेरे चेहरे पर लगी थी, और वो सिर्फ अनादर नहीं था, बल्कि ये एक सुरक्षा का खतरा था।' उन्होंने आगे कहा कि 'झटके में मैं उन पर भड़क गया मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था लेकिन जब कोई सीमा पार कर दे, तो मुझे चुपचाप सहते रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती।'

कौन है अर्पित बाला?

अर्पित बाला एक फेमस सिंगर है। जो साल 2025 में अपने गाने बरगद से चर्चा में आ गए थे। अर्पित बाला ने कई धांसू गाने गाए हैं, जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। अर्पित बाला के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article