वेब सीरीज

दिव्या दत्ता की वेब सीरीज 'Chiraiya' ने जीता जनता का दिल, सोशल मीडिया पर लगी तारीफ़ों की झड़ी

Fans Views on Chiraiya: बॉलीवूड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की वेब सीरीज 'चिरैया' ने ओटीटी की दुनिया में भूचाल खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक फैंस इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए सीरीज को देख फैंस का क्या कहना है।

Image

Image Source: JioHotstar Platform

Fans Views on Chiraiya: बीते 19 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हुई सीरीज 'चिरैया' ने मानों डिजिटल की दुनिया में आंधी-तूफान खड़ा कर दिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की सीरीज 'चिरैया' मैरिटल रेप यानी वैवाहिक बलात्कार पर आधारित है। कहानी में दिव्या दत्त कमलेश का किरदार निभा रहीं है जिसके देवर अरुण अपनी पत्नी पूजा के साथ हर रात दुष्कर्म करता है। जैसे ही ये बात कमलेश को पता चलती है वो अपने ससुराल के खिलाफ जाकर अरुण और जैसे अन्य मर्दों के खिलाफ जंग शुरू कर देती है। ऐसे में ये कहानी देख फैंस सीरीज के दीवाने हो चुके है और सोशल मीडिया पर अपनी राय देते हुए दिखाई दिए।

जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई 'चिरैया' (Chiraiya) ने इंटरनेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म की दुनिया में एक अलग ट्रेंड शुरू किया। X पर दर्शकों के सीरीज को लेकर लिखे रिव्यू काफी अच्छे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चिरैया ने मुझे गुस्से और बेचैनी से भर दिया। यह कोई अनोखी बात नहीं है। ऐसा न जाने कितने ही घरों में हो रहा है। आवाज़ उठाएँ। अपनी कहानियाँ सुनाएँ।' वहीं दूसरा यूजर लिखता है, 'मैंने चिरैया देखी और मुझे नहीं लगता कि मैं अभी काफी समय तक अपने माता-पिता से शादी के बारे में बात करने के लिए भी तैयार हूँ। यह सीरीज़ लंबे समय तक मेरे ज़हन में रहेगी।'

ऐसे तमाम लोगों ने अपनी राय रख सीरीज की तारीफ तो कि लेकिन ये भी बताया कि वे शादी के नाम से कितना डर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस सीरीज को देखने के बाद जनता ने एक नई मुहिम शुरू कि जिसमें वो महिलाएं अपनी कहानी शेयर करें जिनके साथ वैवाहिक बलात्कार हुआ है। सीरीज 'चिरैया' को मिल रहे इस रीस्पान्स से मेकर्स और कलाकार काफी खुश हैं। ये ओटीटी की अब तक सबसे ज्यादा देखने जाने वाली सीरीज में शामिल हो चुकी है। दर्शक चाहते हैं कि मेकर्स इसका दूसरा पार्ट लेकर भी जल्द हाजिर हो।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article