Payal-Armaan Malik Baby Boy: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' फ़ेम अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर इन तीनों की फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। जैसा की सभी को मालूम है बीते दिन अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने बच्चे को जन्म दिया। ये खुशखबरी खुद तीनों ने मिलकर सोशल मीडिया पर दी थी लेकिन जेंडर रिवील नहीं किया था। लोग बच्चे को पहनाई हुई पिंक हैट देखकर अनुमान लगाने लगे कि आखिर बेबी गर्ल हुई है। लेकिन अब खुद कृतिका मलिक ने बेबी का जेंडर और फेस रिवील कर दिया है।
यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) की पहली पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) ने बेटे को जन्म दिया है। इसी के साथ कृतिका मलिक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस को बेटे का चेहरा भी दिखाया। पोस्ट शेयर कर कृतिका ने कैप्शन दिया, ' बेबी बिल्कुल जैद जैसा है।' इंटरनेट पर कपल के चाहने वाले उन्हे बधाई देते हुए नहीं थक रहे, साथ ही अपना आशीर्वाद भी बेटे को देते हुए दिखाई दिए। अरमान मलिक पांचवीं बार पिता बने हैं। अब मलिक परिवार की फैमली कपलीट होती हुई दिखाई दिए। पायल ने इससे पहले एक बेटे और दो ट्विंस बेबी गर्ल और बॉय की मां हैं। वहीं अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका (Kritika Malik) एक बेटे जैद की मां हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस पायल मलिक की जल्द से जल्द रिकवरी की दुआ मांग रहे हैं। बता दें कि अरमान ने पायल मलिक के बाद दूसरी शादी कृतिका से की थी। कृतिका पायल की दोस्त थीं लेकिन उनका दिल अरमान पर आ गया था। कहा जाता है कि अरमान ने दूसरी शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपना लिया था। आए दिन ये ट्रियो कपल ट्रोल होते रहते हैं।
