वेब सीरीज

Baby Do Die Do OTT Release Date: इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी Huma Qureshi की फिल्म, जानें यहां

Baby Do Die Do OTT Release Date: हुमा कुरैशी के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उनकी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' अब सितंबर में इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।

Image

इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'बेबी डू डाई डू' (Pic Credit: Instagram)

Baby Do Die Do OTT Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और साकिब सलीम की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) इस साल जुलाई में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह क्राइम थ्रिलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। मेकर्स ने इस मूवी को ऑनलाइन रिलीज करने के लिए 23 सितंबर का दिन चुना है। इस मूवी का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए हुमा कुरैशी ने बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने अपने भाई साकिब सलीम के साथ मिलकर इसे अपने प्रोडक्शन बैनर सलीम सिब्लिंग्स के तहत प्रोड्यूस किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: लालबागचा राजा के दरबार पहुंचीं Parineeti Chopra, पति राघव चड्ढा भी वीडियो कॉल से हुए शामिल)

फिल्म में डबल रोल में नजर आईं हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी ने फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में जुड़वां बहनों का डबल रोल अदा किया था। कहानी बेबी कर्माकर नाम की एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सुन और बोल नहीं सकती। बेबी एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है लेकिन क्राइम की दुनिया छोड़कर एक नार्मल लाइफ जीना चाहती है। हालांकि उसकी लाइफ में एक ट्विस्ट आता है और वो अलग रास्ते पर निकल पड़ती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Govinda संग लालबागचा राजा पहुंचीं कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी, पत्नी सुनीता नहीं आईं नजर)

हुमा कुरैशी के अलावा इस मूवी में सिकंदर खेर, चंकी पांडे, रचित सिंह, सीमा पाहवा, मारुधर शेखावत, विद्या मालवडे, हिमांशु मलिक और करण डेव जैसे कई कलाकार नजर आए। साकिब सलीम भी फिल्म में एक डांस क्लब सीक्वेंस में कैमियो करते दिखाई देते हैं। वहीं रचित सिंह ने बेबी के लव इंटरेस्ट सिद्धू का किरदार निभाया है। इस मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों की और से शानदार रिव्यू मिले थे। इस मूवी का क्लैश आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' से 3 जुलाई को हुआ था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article