दिशा सालियान मौत मामला काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले पर बीते दिनों नया मोड़ आया, जिसके बाद हर कोई हैरान है। दिशा सालियान मौत मामले में सूरज पंचोली का नाम भी घसीटा गया है, जिस पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। सूरज पंचोली ने कहा है कि उनके ऊपर बीते सालों में जिस तरह की रिपोर्टिंग हुई है, उस पर वो बात करना चाहते हैं क्योंकि उनके पास बताने के लिए काफी कुछ है। सूरज पंचोली ने लम्बा-चौड़ा इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात लिखी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Scoop 2 की तैयारियां शुरू, इस महीने से शुरू हो सकती है शूटिंग
अपने स्टेटमेंट में सूरज पंचोली ने लिखा है, "मैं दिवंगत दिशा सालियान से कभी भी नहीं मिला था और ना ही मैं आदित्य ठाकरे से कोई रिश्ता रखता हूं। इन दोनों के साथ मैं एक बार भी नहीं मिला हूं। मेरे साथ ऑनलाइन अब्यूज हो रहा है, जिसे रोक जाना चाहिए। मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि मैं किसी से डरता नहीं हूं क्योंकि मैं डरता नहीं हूं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ahaan Panday-Aneet Padda की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, इस दिन शुरू होगी नई फिल्म की शूटिंग
सूरज पंचोली ने आगे लिखा है, "मैं अब अपनी जिंदगी दोबारा बनाने की कोशिश कर रहा हूं मैं अपने करियर और फ्यूटर पर दोबारा काम कर रहा हूं और अब मैं चुप नहीं रहूंगा। मैं पहले की तरह चीजें बैठे-बैठे नहीं देख सकता हूं। अगर मैं डरता तो बाकी लोगों की तरह चुप रहता लेकिन मैं डरता नहीं हूं। मैं मुद्दे पर लगातार बोल रहा हूं क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया है और ना ही मेरे पास छुपाने के लिए कुछ है।"
सूरज पंचोली ने ये भी कहा है कि जिस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है उसकी कीमत वो नहीं चुकाना चाहते हैं। सूरज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "अगर इस मामले से जुड़ा एक भी सबूत मेरे खिलाफ होता है तो मैं सजा भुगतने को तैयार हूं और मैं हर एक सवाल का जवाब दूंगा।"
