वेब सीरीज

Operation Safed Sagar देखकर गदगद हुए Ajay Devgn, भारतीय वायुसेना के जवानों को किया सलाम

Ajay Devgn on Operation Safed Sagar: वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इस बीच अजय देवगन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Image

अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट (pic credit-instagram)

वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' (Operation Safed Sagar) इन दिनों खूब चर्चा में है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के जवानों की बहादुरी और उनके साहस को इसमें दिखाया गया है। सीरीज में देश के वीर जवानों की कहानी देखकर दर्शक भावुक होने के साथ उनकी वीरता को सलाम कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। अजय ने सीरीज और भारतीय वायुसेना के जांबाजों की जमकर तारीफ की है। उनका यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'2 साल तक सबकुछ झेला..'Anupama Parameswaran ने टॉक्सिक रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी)

अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर सीरीज की तारीफ करते हुए भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलटों को सलाम किया। उन्होंने लिखा कि यह सीरीज उन लोगों को समर्पित एक बेहद भावुक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमेशा देश को खुद से ऊपर रखा। अजय ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें यह शो काफी पसंद आया। उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में 'जय हिंद' भी लिखा।' ऑपरेशन सफेद सागर' नेटफ्लिक्स की छह एपिसोड वाली सीरीज है। यह 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन पर आधारित है। सीरीज में 'गोल्डन एरोज' स्क्वाड्रन के पायलटों की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने बेहद ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्र में खतरनाक मिशन को अंजाम दिया था।

सीरीज में जिमी शेरगिल ने विंग कमांडर बी.एस. धनोआ का किरदार निभाया है, जबकि सिद्धार्थ स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा की भूमिका में नजर आए हैं। युद्ध के दौरान पायलटों के सामने बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों पर मौजूद दुश्मन के ठिकानों को खोजकर उन्हें नष्ट करने की बड़ी चुनौती थी। सीरीज में सिद्धार्थ ने स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का किरदार निभाया है। उनके अभिनय को दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है। शो में अजय आहूजा को एक शांत, जिम्मेदार और देश के प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान गंवा दी थी। इस सीरीज में अभय वर्मा, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, अर्नव भसीन, दिया मिर्जा, अमृता बागची और प्राजक्ता कोली भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article