साउथ मूवीज

'2 साल तक सबकुछ झेला..'Anupama Parameswaran ने टॉक्सिक रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Anupama Parameswaran: साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ध्रुव विक्रम से रिश्ते को लेकर खबरें आईं। अब उन्होंने पोस्ट की वजह बताई।

Image

अनुपमा परमेश्वरन ने किया बड़ा खुलासा (pic credit-instagram)

Anupama Parameswaran on Relationship: साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन (Anupama Parameswaran) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं और लगातार पोस्ट कर रही हैं। पिछले महीने उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि शांति पाने के लिए जिंदगी की कुछ बंद राहों को छोड़ना जरूरी है। उनकी इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड ध्रुव विक्रम (Dhruv Vikram) से दूरी बना ली है। अब अनुपमा परमेश्वरन ने आखिरकार अपनी उस पोस्ट के पीछे की वजह बताई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'वो मेरी भाभी है...' Elvish Yadav ने Tejasswi Prakash संग बॉन्डिंग पर तोड़ी चुप्पी)

अनुपमा परमेश्वरन ने किया बड़ा खुलासा

अनुपमा परमेश्वरन ने ‘I Am with Dhanya Varma’ इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने वह पोस्ट अचानक नहीं की थी। उनके मुताबिक, उस पोस्ट के पीछे लंबे समय का दर्द और संघर्ष था। उन्होंने बताया कि उनकी पोस्ट पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने कहा कि वह आखिरकार अपनी जिंदगी में शांति और सुकून की तरफ बढ़ रही हैं, जबकि कुछ लोगों ने बिना पूरी बात जाने तरह-तरह की बातें शुरू कर दीं। अनूपमा ने कहा कि वह पोस्ट उनके लिए सिर्फ सोशल मीडिया पर डाली गई एक नॉर्मल तस्वीर नहीं थी। इसके पीछे करीब दो साल का शारीरिक और भावनात्मक दर्द था। उन्होंने कहा कि वह कुछ भी जल्दबाजी में शेयर नहीं करना चाहती थीं। वह तब पोस्ट करना चाहती थीं, जब वह खुद को संभालने और ठीक होने की स्थिति में हों। उनके मुताबिक, यह एक ऐसी लड़की की कहानी थी, जिसने अपनी जिंदगी में एक बहुत बड़ी बात को समझा और फिर उससे बाहर निकलने और खुद को ठीक करने में समय लिया।

दो साल तक झेला नार्सिसिस्टिक एब्यूज

अनुपमा परमेश्वरन ने बिना किसी का नाम लिए अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने दो साल तक नार्सिसिस्टिक एब्यूज का सामना किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके परिवार और दोस्तों ने भी उनके व्यवहार में बदलाव महसूस किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि नार्सिसिस्टिक एब्यूज को लेकर लोगों की सोच अलग-अलग होती है। कुछ लोग खुद इस तरह के अनुभव से गुजर चुके होते हैं और इसके दर्द को समझते हैं। कुछ लोगों ने इसके बारे में सुना तो होता है, लेकिन उन्हें इसकी गंभीरता का अंदाजा नहीं होता। वहीं, कुछ लोग बिना पूरी जानकारी के इसे लेकर गलत या नकारात्मक टिप्पणियां करते हैं। अनुपमा परमेश्वरन ने कहा कि वह उन लोगों से खास तौर पर बात करना चाहती हैं, जो ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं लेकिन अभी तक यह समझ नहीं पाए हैं कि उनके साथ क्या हो रहा है। उनके मुताबिक, यह स्थिति सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकती है, क्योंकि व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी परेशानी को सामान्य समझने लगता है। अनुपमा परमेश्वरन ने यह भी बताया कि उनके रिश्ते का असर उनके करियर पर भी पड़ा। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब वह आगे बढ़ने के बजाय खुद को पीछे खींचती जा रही थीं। उन्होंने कई अच्छे फिल्म ऑफर्स तक ठुकरा दिए थे। अनुपमा परमेश्वरन और ध्रुव विक्रम के रिश्ते को लेकर लंबे समय से खबरें आती रही हैं। हालांकि अब ऐसा लगता है कि दोनों के राश्ते अलग हो गए है। अनुपमा परमेश्वरन के इस खुलासे के बाद तो लोग कंफर्म हो गए हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article