Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 6 March, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से छोटे पर्दे पर राज कर रहा है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। बीते दिन सीरियल में दिखाया गया कि अभिरा को लगता है कि मायरा ने उसके लिए टैटू बनवाया है। लेकिन मायरा की नफरत देखकर अनुपमा का दिल टूट जाता है। वहीं दूसरी ओर अरमान को पता चल जाता है कि अभिरा की शुभचिंतक कोई और नहीं बल्कि दादीसा हैं। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
बात करने की जगह फिर झगड़ा करेंगे अरमान-अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि दादीसा अरमान औरअबिरा से कहेंगी कि तुम्हारी वजह से हमारे परिवार में दरार आ गई है। अब तुम्हें बात करके अपनी परेशानियां दूर करनी होगी। लेकिन बात करने की जगह दोनों लड़ने लगेंगे। अरमान कहेगा कि तुम मुझे और मायरा को छोड़कर गए थे और तुमने वाणी को चुना था। वहीं अभिरा कहेगी कि तुम्हारी यही परेशानी है कि तुम कुछ सुनने से पहले गुस्सा करने लगते हो। मैं तुम्हें छोड़कर नहीं गई थी।
भांग के नशे में गिले-शिकवे भूलेंगे अरमान और अभिरा
अरमान और अभिरा एक-दूजे से अलग चले जाएंगे, लेकिन दोनों भांग पी लेंगे और नशे में अपने गिले-शिकवे भूल जाएंगे। अरमान और अभिरा भांग के नशे में पहले साथ में डांस करेंगे और रोमांस में एक-दूसरे को गुलाल भी लगाएंगे। दोनों ट्रुथ और डेयर खेलेंगे। अभिरा गेम के बीच अरमान से पूछेगी कि क्या तुमने मुझे मिस किया, इसपर अरमान कहेगा कि हर दिन। वहीं अरमान पूछेगा कि तुम्हें जाने का पछतावा हुआ था। इसपर अभिरा जवाब देगी कि हर दिन।
शादी करने का फैसला करेंगे अभिरा और अरमान
अभिरा और अरमान नशे में एक-दूजे से कहेंगे कि हम एक-दूसरे से शादी कर लेते हैं। लेकिन कोर्ट में तो पहले अर्जी देनी होती है। दोनों गंदर्भ विवाह करने का फैसला करते हैं। अरमान और अभिरा मंदिर के सामने रुककर फेरे लेना का फैसला करेंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अरमान और अभिरा की कहानी यहां से क्या मोड़ लेगी।
