YRKKH Spoiler 28 August: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत अरमान से होगी जो मंदिर में भगवान से अभिरा को मिल दुखों लेकर नाराजगी जाहीर कर रहा होगा। अरमान कहता है कि सच का साथ देने वाली आज अभिरा को मायरा का लिए भगवान तड़पा रहे हैं। अभिरा के लिए अरमान मंदिर में एक नहीं बल्कि कई सारे धागे बांध देगा ताकि वो जेल से बाहर आ सके। पोद्दार हाउस में मनीषा गीतांजली को मायरा से दूर रहने की हिदायत देगी। अभीर कियारा को एक अनजान लड़के के साथ देर रात बात करते हुए देख लेगा। कियारा अभीर से पचास हाजार रूपय उधार लेगी ताकि वो उस अनजान लड़के को दे सके। आपको जानकार हैरानी होगी कि कियारा को ड्रग्स की लत लग चुकी है। ड्रग्स खरीदने के लिए कियारा अभीर से पैसे उधार लेती है। दूसरी तरफ गीतांजली बार बार अपना हक अरमान पर जताएगी जिसे देखकर विद्या के तन बदन में आग लग जाएगी।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे अरमान घर लौट आएगा तो कावेरी उसे गीतांजली संग खाना खाने को कहेगी। कावेरी चाहती है कि अरमान गीतांजली की ओर अरमान अपने फर्ज निभाए। विद्या कावेरी की बात का विरोध करेगी। अरमान अभिरा का दर्द महसूस करने के लिए उसी की तरह सिर्फ दाल रोटी खाकर पेट भरेगा। जेल में अभिरा को बार बार अरमान और गीतांजली की हुई शादी याद आएगी। मन ही मन उसे एहसास होगा कि क्या अरमान का मेरे लिए केस लड़ना आसान होगा? वहीं मायरा अभिरा और अरमान संग खुशाल परिवार का सपना देखेगी कि तभी उसका टॉय हाउस टूट जाएगा। सपने में अभिरा को गायब देख मायरा तेज चिल्लाएगी। जेल से अभिरा अपनी बेटी मायरा के लिए खूबसूरत सा वॉयस मैसेज भेजेगी ताकि उसका स्कूल में पहला दिन अच्छा जा सके। जेल में अभीर अभिरा के लिए खाना लेकर पहुंचेगा। अपनी बहन की हालत देख अभीर के आंसू निकल आएंगे।
